Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को बोनस का तोहफा

देहरादून: राज्य के अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, कार्यप्रभारित, सहायताप्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों के साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों-निगमों के कर्मचारियों की दीपावली के मौके पर तदर्थ बोनस की मांग आखिरकार पूरी हो गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुमोदन और राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद उक्त कार्मिकों को 6908 रुपये बोनस भुगतान का आदेश सरकार ने जारी कर दिया। इससे तकरीबन डेढ़ लाख कार्मिकों को लाभ मिलेगा।

दीपावली के मौके पर राज्य सरकार के कार्मिकों को बोनस के भुगतान को लेकर अनिश्चय बना हुआ था। नगर निकाय चुनाव के चलते राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू है। इस वजह से सरकार को जन हित और कल्याण योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वित्त की ओर इस संबंध में पत्रावली को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बाद उक्त पत्रावली को राज्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी के लिए भेजा गया। आयोग से मंजूरी मिलते ही वित्त विभाग ने देरी किए बगैर ही उक्त संबंध में शासनादेश जारी कर दिया।

वित्त सचिव अमित नेगी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि उक्त कर्मचारियों को वर्ष 2017-18 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस का भुगतान किया गया है। बोनस राशि के रूप में केंद्र सरकार की तर्ज पर अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम सात हजार रुपये मिलेंगे। 31 मार्च, 2018 को सेवारत और न्यूनतम छह माह की लगातार सेवा कर चुके कर्मचारियों को उक्त बोनस का भुगतान किया जाएगा। इस आदेश से 4800 ग्रेड वेतन तक के कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा।

4800 से अधिक ग्रेड वेतन ले रहे ऐसे अराजपत्रित कर्मचारी भी तदर्थ बोनस के पात्र होंगे, जिनकी प्रास्थिति में कोई परिवर्तन न हुआ हो। कैजुअल, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए यह राशि 1200 रुपये होगी। खास बात ये है कि सरकार ने इस बार सार्वजनिक-निगमों और उपक्रमों को भी राज्य कर्मचारियों के साथ ही बोनस देने का फैसला किया गया है। इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग ने भी आदेश जारी किया है। से सरकारी खजाने पर तकरीबन 150 करोड़ का बोझ पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से तमाम कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!