Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजनसामाजिक गतिविधियाँ

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपने बेटे विआन को खास शिक्षा देते नजर आए, फुटपाथ पर ठंड में सो रहे गरीबों को कंबल बांटते आये नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2021, गुरुवार। बॉलीवुड के स्टारकिड्स अपने रॉयल जिंदगी के वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इनका शानदार रहन-सहन सहित हर चीज चर्चा में रहती हैं। इनके माता-पिता अपने संघर्ष की कहानी को अक्सर इंटरव्यू के जरिए बताते रहते हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपने बेटे विआन को खास शिक्षा देते नजर आए हैं।

राज कुंद्र ने बताया है कि उन्होंने अपने बेटे को सिखाया है कि सिर के ऊपर छत, प्लेट में खाना और अच्छा बिस्तर आसानी से नहीं मिलता। इस बात को राज कुंद्रा ने अपने के वीडियो के जरिए कहा है। इस वीडियो को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में उनके पति राज कुंद्रा और बेटे विआन ठंड में फुटपाथ पर सो रहे गरीबों को कंबल बांटते नजर आ रहे हैं।

साथ ही राज कुंद्रा अपने बेटे के लिए बड़ी बात बोलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं, ‘हमें अपने बच्चों को संस्कार देने की जरूरत है। हम चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। इस समय सुबह 6 बजे हैं। कभी-कभी बच्चों को सिखाना जरूरी होता है कि सिर के ऊपर छत, प्लेट में खाना और अच्छा बिस्तर आसानी से नहीं मिलता।’ वहीं इस वीडियो को साझा करते शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के लिए खास पोस्ट लिखा है।

उन्होंने वीडियो के पोस्ट में लिखा, ‘एक अच्छे इंसान की असली पहचान तब होती है जब उसका दिल सही जगह पर होता है। आपका यह दुर्लभ गुण ही मुझे आपके प्रति आकर्षित करता है। न केवल आप एक अद्भुत बेटे, भाई और पति हैं। बल्कि आप एक अभूतपूर्व पिता भी हैं। यही कारण है राज कुंद्रा मैंने आपसे से शादी की। विआन और समीषा वास्तव में सबसे अच्छे से अपने मूल्यों को सीखने के लिए धन्य हैं!’

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का यह पोस्ट और राज कुंद्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके पोस्ट और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके वीडियो की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों और निजी जिंदगी के अलावा सामिजक काम करने की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। यह सितारे बहुत बार परेशान, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए भी नजर आते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!