Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

अभी भी ICU में हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी, जानें- कैसी है तबीयत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी मुंबई-पुणे हाइवे पर हुए एक्सीडेंट के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। शबाना को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं और उन्हें अभी आईसीयू में रखा गया है। शनिवार को हुए एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस को दुर्घटना स्थल के पास वाले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, जावेद अख्तर ने बताया है कि वो आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत ठीक हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार अख्तर ने कहा, ‘चिंता की कोई बात नहीं है। वो आईसीयू में हैं लेकिन सभी रिपोर्ट्स पॉजिटिव हैं। लग रहा है कि कोई गंभीर दिक्कत नहीं है।’ उन्हें अगले 48 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

बता दें कि शनिवार शाम को शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे हाइवे पर एक ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें एक्ट्रेस घायल हो गई थीं। एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल, शबाना आजमी के ड्राइवर पर रैश ड्राइविंग का आरोप है, जिसकी वजह से एक्सीडेंट हुआ है।

खालापुर में दर्ज एफआईआर में ट्रक ड्राइवर की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि कार ड्राइवर की रैश ड्राइविंग की वजह से कार की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ंत हो गई। एफआईआर के अनुसार, कार ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है। शबाना आजमी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंच रहे हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने शबाना आजमी के जल्दी ठीक होने की कामना की है। दूसरी ओर, पुलिस एक्सीडेंट को लेकर जांच कर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!