Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

जम्मू में एक ही घर में मिले 6 लोगों के शव, जाँच में जुटी पुलिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2022, बुधवार, जम्मू। जम्मू तवी विहार सिद्धड़ा में आज सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मुहल्ले में दो अलग-अलग घरों से दो परिवारों के छ: लोगों के शवों के मिलने से इलाके में दहशत पैदा हो गई है। पुलिस विभाग ने इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा है। सभी शवों को जम्मू राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही वह इस संबंध में बयानबाजी कर पाएंगे। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए एसपी रूरल संजय शर्मा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। इस टीम में एसडीपीओ नगरोटा प्रदीप कुमार, एसएचओ नगरोटा इंस्पेक्टर विश्व प्रताप और एसआई माजिद हुसैन आईसी पीपी सिद्धड़ा को शामिल किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें श्रीनगर से एक महिला ने फोन किया था, जिन्होंने अपना नाम शहजादा पुत्री हबीबुल्लाह भट निवासी 900 भट हाउस, बरजुल्ला श्रीनगर बताया। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई नूर उल हबीब को काफी दिनों से टेलीफोन कर रही हैं, परंतु वह नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने यह आशंका जताई कि कहीं उन्हें कुछ हो तो नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि उनका भाई सिद्धड़ा तवी विहार में रहता है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस स्टेशन नगरोटा और पुलिस चौकी सिद्धड़ा का दल एसएचओ नगरोटा इंस्पेक्टर विश्व प्रताप और एसआई सिद्धड़ा माजिद हुसैन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। करीब से देखने पर उन्हें घर से बदबू आने लगी। पुलिस ने तवी विहार कॉलोनी सिद्धड़ा के स्थानीय लोगों की मौजूदगी में घर के दरवाजे जबरन तोड़ दिए। पुलिस यह देखकर स्तब्ध रह गई कि उक्त घर में 4 शव पड़े हैं। इस पर एफएसएल की एक टीम और पीसीआर के क्राइम सेक्शन के फोटोग्राफर्स को वहां बुला लिया गया। घटलास्थल से सबूत व अन्य सैंपल उठाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने प्राथमिक जाँच में पाया कि यह जहर देने का मामला हो सकता है। परंतु यह जांच का विषय है कि यह जहर जबरन दिया गया है या नहीं। मौके पर मिले चार शवों में पहला शव नूर उल हबीब पुत्र हबीबुल्लाह, सकीना बेगम पत्नी स्वर्गीय गुलाम हसन उसकी बेटी नस्सेमा अख्तर पुत्री स्वर्गीय गुलाम हसन व सज्जाद अहमद पुत्र फारूक अहमद मगरे की है। पुलिस ने आसपास के पड़ोसियों से बात की तो पता चला कि सकीना बेगम का घर दूसरा है। जाँच के लिए जब पुलिस की टीम वहाँ पहुँची तो वहाँ भी उन्हें 2 शव पड़े हुए मिले। ये शव सकीना बेगम के बेटे जफर सलीम और बेटी रुबीना बानो के थे। अलग-अलग घरों से मिले इन छह शवों ने पुलिस को असमंजस में डाल दिया है।

पुलिस अभी कुछ भी कह पाने में अपनी असमर्थता जता रही है। वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या।

सभी 6 शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया है। कानूनी औपचारिकताओं के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!