Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का प्रदेश कार्यालय में किया भव्य स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रथम बार आगमन पर ढ़ोल-नंगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्प -मालाओं और भगवा रंग के गुब्बारों के साथ भव्य स्वागत किया।

[box type=”shadow” ][/box]

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 3000 कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर 1500 बाइक्स के माध्यम से विशाल बाईक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और माननीय मुख्यामंत्री तीरथ सिंह रावत का भब्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता पहाड़ी टोपी में दिखे। रैली महानगर कार्यालय से नगर निगम, प्रिंसचौक, हरिद्वार रोड व फब्बारा चौक से होते हुए भाजपा मुख्यालय पहुँची।

रैली में प्रदेश महामंत्री रंजन बरगली, प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल मेंदुली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, प्रदेश मंत्री दिव्य राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, नेहा शर्मा, भावना चौधरी, अंजलि सेमवाल, संजय चमोली, विकास नेगी और हजारों की संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!