Breaking News :
>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
उत्तराखण्ड

भगत के अध्यक्ष बनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की

भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के चलते पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दिनभर गहमागहमी रही। बंशीधर भगत के अध्यक्ष बनने का एलान होते ही कार्यकर्ताओं ने भगत व भाजपा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी के बीच आतिशबाजी की। यही नहीं, जब भगत कार्यालय परिसर में आए तो उनके सामने चेहरा दिखाने की होड़ भी खूब दिखी।

उधर, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर विमर्श किया। शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की। बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय का नजारा गुरुवार को सामान्य दिनों से अलग था।

यह स्वाभाविक भी था, क्योंकि पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष जो मिलने जा रहा था। इसी के दृष्टिगत सुबह से ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों के वहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जब भी कोई बड़ा नेता वहां पहुंचता, कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगते। दोपहर में चुनाव के सिलसिले में हुई बैठक के बाद जब केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुनराम मेघवाल ने बंशीधर भगत के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचन की घोषणा की तो पूरा कार्यालय परिसर नारेबाजी और आतिशबाजी से गूंज उठा।

इसके साथ ही नए अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देने का क्रम शुरू हो गया। इस दरम्यान अव्यवस्था भी नजर आई। इसी के चलते पहले कार्यालय परिसर में होने वाली केंद्रीय पर्यवेक्षक और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता के कार्यक्रम को बाद में सभागार में करना पड़ा।

भट्ट ने भगत को सौंपा कार्यभार 

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद भगत को निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यालय में विधिवत कार्यभार सौंपा। साथ ही भगत को निरंतर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। निवर्तमान अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी की ओर से उन्हें मिला वाहन भी जमा कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनके प्रति आभार भी जताया।

देवभूमि में शिखर को छूएगी पार्टी 

भाजपा पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि  पार्टी के संविधान के तहत लोकतांत्रिक प्रक्रिया से उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। नए अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में देवभूमि में पार्टी शिखर को छुएगी।

अधिक सशक्त होगी भाजपा 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं। भगत के नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।

जमीनी नेता हैं भगत 

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक नए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में राज्य में भाजपा संगठन बुलंदियों की नई ऊंचाइयों को छुएगा। भगत जमीनी नेता हैं और वे बूथ से लेकर प्रांत तक पार्टी संगठन को सशक्त बनाएंगे।

सभी कार्यकर्ता देंगे सहयोग 

भाजपा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट के अनुसार, 2022 के विस चुनाव में प्रचंड बहुमत के लिए अब कमर कसनी है। इसके लिए नए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें सहयोग देंगे।

2022 में बंपर बहुमत हासिल करेगी भाजपा 

सहकारिता राज्यमंत्री उत्तराखंड डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक, पार्टी ने जमीनी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जोड़ी फिर से बंपर बहुमत हासिल करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!