Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत ने मारी बाजी

आकाश ज्ञान वाटिका (२८ नवम्बर २०१९)। पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत ने अपने निकटवर्ती पतिद्वंद्वी अंजू लुंठी को 3343 मतों से पराजित किया है। 11 चरणों में चली काउंटिंग में 11वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत को 24967 और कांग्रेस प्रत्‍याशी अंजू लुंठी को 21624 मत प्राप्‍त हुए हैं। वहीं सपा प्रत्‍याशी मनोज कुमार भट्ट की जमानत जप्‍त हो गई उन्हें 806 मत मिले।

प्रदेश के वित्‍तमंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनावों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी, स्व० प्रकाश पंत की धर्मपत्नी चन्द्रा पंत, कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी और सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट चुनाव मैदान में थे।  विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत 105117 मतदाताओं में से 50191 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में हुई। इसके के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए थे। रिजर्व सहित कुल 69 कर्मचारी मतगणना के लिए रखे गए थे।

25 नवंबर को हुए पिथाैरागढ़ विधानसभा उपुचनाव के लिए वोटिंग काफी कम हुई थी। महज 47 फीसद वाेटिंग का असर भी परिणामों पर साफ नजर आ रहा है। प्रकाश पंत के निधन के बाद इस सीट पर भाजपा के पक्ष में सहानुभूति बनी हुई थी। ऊपर से उनकी पत्‍नी चन्‍द्रा पंत इस सीट से प्रत्‍याशी हैं। चन्‍द्रा के भाजपा प्रत्‍याशी घोषित होने के बाद से कांग्रेस के कद्दावर नेता मयूख महर ने यहां से चुनाव लड़ने से इन्‍कार कर दिया था। ऐसे में मजबूरन कांग्रेस को अंजू लुंठी को अपना प्रत्‍याशी बनाना पड़ा था।

चन्द्रा पंत की इस जीत से भाजपा में चारों ओर खुशी व जश्न का माहौल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!