Breaking News :
>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड भाजपा का लक्ष्य :  2022 के विधानसभा चुनाव में 51% मत करेंगे हासिल, जानिए क्या है इसको लेकर रणनीति

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 14 जिलों में 252 मंडलों और 70 विधानसभाओं में बूत समिति सत्यापन कार्यशाला पूर्ण हो चुकी है, इसके अलावा 11 हजार 235 बूथों पर सत्यापन कार्यक्रम वाली टीम के प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। अनिल गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री दो बूथों को मजबूत बनाने के लिए प्रवास करेंगे। यह अभियान 18 से 30 अगस्त चलेगा।

प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियाें के लिए संगठन स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के उद्​देश्य से बूथ समिति सत्यापन अभियान पर पुरजोर तरीके प्रत्येक पदाधिकारी, मंत्री गण और कार्यकर्ता लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने पदाधिकारियों को बूथ को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अनिल गोयल ने बताया कि बूथ समिति सत्यापन में धार्मिक संस्थान, एनजीओ अलग-अलग वर्ग के सामाजिक संगठनों का समावेश बूथ को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। हमारे बूथ का कार्य धरातल पर दिखे इसके लिए सशक्त टोली का निर्माण भी किया है हमारा लक्ष्य 2022 में 51% मत हासिल करना है प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गई है उन्होंने बताया कि विश्व की सबसे पार्टी होने के नाते भी हमने कोरोना काल में सभी राजनीतिक कार्य छोड़कर सेवा ही संगठन के माध्यम से जनहित की प्राथमिकताओं को देखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को हर घर तक सेवा के कार्यों में जोड़े रखा।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के माध्यम से किया गया। इस प्रेस वार्ता के कार्यक्रम में बूथ समिति सत्यापन के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी परितोष बंगवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता विरेंद्र बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, संजीव वर्मा, प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव तलवार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!