Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

भाजपा घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटी, इंटरनेट मीडिया का भी खूब हो रहा है इस्तेमाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 फ़रवरी 2022, रविवार, देहरादून। चुनाव प्रचार का शोर थमने के साथ ही भाजपा ने अपना पूरा ध्यान घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने पर केंद्रित कर दिया है। इस दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्त्ता राज्य के विकास के लिए डबल इंजन सरकार की महत्ता को समझा रहे हैं तो प्रत्याशियों ने भी आखिरी दांव चल दिया है। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग भी पार्टी कर रही है। इसके तहत प्रत्याशी वीडियो जारी कर जनता से समर्थन की अपील कर ही रहे हैं, विधानसभा क्षेत्रों में समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों के माध्यम से भी पार्टी के पक्ष में मतदान का आग्रह कराया जा रहा है।

प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर शनिवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थमने के साथ ही भाजपा ने अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क को पूरी ताकत झोंकी हुई है। यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि अब मतदाताओं के बीच अपनी बात रखने को केवल रविवार का दिन ही उनके पास है। इसमें भी केवल घर-घर संपर्क होना है। इसी के अनुरूप भाजपा ने अपनी रणनीति बनाई है और वह दो तरह से मोर्चे पर जुटी है।

 पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की टोलियां सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क में जुट गई हैं और यह सिलसिला रविवार को भी चलेगा। इसके साथ ही पार्टी प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के हिसाब से रणनीति बनाई हुई है। वे जनता के बीच तो पहुंच ही रहे, उन्होंने अपने नाते-रिश्तेदारों, सिपहसालारों को भी इस कार्य में लगाया हुआ है। इसके साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार ही फोन से संपर्क साधकर चुनावी नैया पार लगाने की अपील कर रहे हैं। घरों में बैठकों का क्रम भी शुरू हो गया है।

भाग्यविधाता मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पार्टी इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का भी बखूबी इस्तेमाल कर रही है। इस कड़ी में पार्टी नेता और प्रत्याशी वाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर समर्थन की अपील के वीडियो जारी कर रहे हैं।

बूथ प्रबंधन को दिया अंतिम रूप

भाजपा और उसके प्रत्याशियों ने बूथ प्रबंधन पर भी पिछले दो दिनों से फोकस किया है। अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। बूथ स्तर पर व्यवस्थाओं के साथ ही मतदाताओं तक उनकी वोटर पर्ची पहुंचाने में भी कार्यकत्र्ता जुटे हुए हैं। रविवार को यह क्रम तेज होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!