Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- कम से कम 30 करोड़ लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना चाहिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल, 2020, बुधवार।  कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 40 लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यह लक्ष्य पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सांसदों को दिया। काशी, पश्चिम क्षेत्र, गोरखपुर व ब्रज क्षेत्र के सांसदों से संवाद के दौरान महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए देश में कम से कम 30 करोड़ लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना चाहिए। अभी तक करीब छह करोड़ मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप क्रियाशील हो सका है। ऐसे में प्रत्येक जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी के अलावा बूथ स्तर के कार्यकर्ता को अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड करना चाहिए तथा अपने संपर्क के 40 अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को कोरोना योद्धा की तरह काम करना होगा।

आज मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी द्वारा प्रदेश के काशी, गोरखपुर, बृज एवं पश्चिम क्षेत्र के सभी सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हुए।

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लॉकडाउन के दौरान संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा व राहत कार्यों की समीक्षा की। स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच आग्रह का गंभीरता से पालन किया जा रहा है। भोजन पैकेट वितरण और श्रमिक व दलित बस्तियों में राशन वितरण करने के अलावा जरूरतमंदों को दवाएं आदि उपलब्ध करायी जा रही हैं। कार्यकर्ता कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाते हुए मास्क वितरण व सैनिटाइजेशन कराने में भी जुटे हैं।

लघु उद्यमियों के लिए संजीवनी बनेगा विशेष पैकेज

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मध्यम व लघु दर्जे के उद्यमियों और व्यापारियों के लिए दिये गए एक लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का स्वागत करते हुए यह पैकेज संजीवनी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के वैश्विक संकट में रिर्वस रेपोरेट को चार से घटाकर 3.75 प्रतिशत करना सराहनीय है। नाबार्ड को 25 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!