Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर भाजपा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की महानगर संयोजिका श्रीमती मधु जैन ने बालिकाओं को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 9 अगस्त 2020, देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, अनेकों बार विधायक रहे, कैबिनेट मंत्री रहे, यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री बंशीधर भगत के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की महानगर संयोजिका श्रीमती मधु जैन ने लक्ष्मण चौक स्थित महिला आश्रम में निवास कर रही बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सम्मान’ से सम्मानित किया।

[box type=”shadow” ]

इस अवसर पर सम्मान पाने वाली बालिकायें:

कक्षा 11 में : रितु बलोदी, रिंकी, बबीता
कक्षा 12 में : शालिनी, भारती, शीतल, सुनीता, मीना, दिव्या
कक्षा 9 में : शगुन चौधरी, अमीषा रावत, चारु सारस्वत
कक्षा 10 में : सोनम, पारुल, चारु, सतेंद्री, राखी[/box]

इस अवसर पर मुख्य रूप से 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने सभी बालिकाओं को बधाई दी और ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर किसी प्रकार की भी आवश्यकता पड़ती है तो भारतीय जनता पार्टी संगठन आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। इस अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री बंशीधर भगत के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनायें एवं बधाई दी तथा सभी सम्मान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की महानगर संयोजक श्रीमती मधु जैन ने सभी बालिकाओं को मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत को शुभ-आशीष देने के लिए कहा, जिससे कि वह दीर्घायु हों और ऐसे ही समाज में कार्य करते रहें।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री श्री रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री बबलू बंसल, महानगर कोषाध्यक्ष श्री लच्छू गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता, सरिता कोहली, श्री सुनील कोहली आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!