Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य व ऐतिहासिक बनाने में जुटा भाजपा संगठन, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड राज्य की नवनिर्वाचित भाजपा नीत सरकार की होने वाली शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक। बैठक मे प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, कार्यकर्ताओं ने उस मिथक को तोड़ा है जो उत्तराखंड की राजनीति में दशकों से चलता आ रहा था और उत्तराखंड के विकास में कहीं ना कहीं रोकने का काम करता था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को फिर से प्रचंड बहुमत दिलाया और उन सब का भ्रम चकनाचूर किया है जो सरकार के सपने पाले हुए थे। भाजपा ने जिस प्रकार से जनता का विश्वास जीता है वह इस ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट होता है। इस ऐतिहासिक जीत का शपथ ग्रहण भी ऐतिहासिक, भव्य व दिव्य होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को इसका पूर्ण श्रेय जाता है। यह कार्यक्रम विशेष होगा। यह कार्यक्रम राजभवन से बाहर निकलकर परेड ग्राउंड में होगा। इस कार्यक्रम से जनता का जुड़ाव की रूपरेखा बनेगी। यह कार्यक्रम 5 साल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम से आमजन को आमजन की सरकार का संदेश जाएगा और आने वाले 5 साल में सरकार किस दिशा में कदम बढ़ाएगी वह भी इस कार्यक्रम से संदेश जाएगा।

प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने वर्चुअल माध्यम से बैठक लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए वर्चुअल माध्यम से दिशा निर्देश दिए उसी के अनुरूप भाजपा मुख्यालय में यह बैठक आयोजित की गई।

कुलदीप कुमार ने प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों से अवगत कराया। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता, प्रदेश कार्यकर्ता, जिला कार्यकर्ताओं से संपर्क के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोंला प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, विरेंद्र बिष्ट, साधु संतों से संपर्क के लिए जिला अध्यक्ष हरिद्वार डॉ जयपाल चौहान, जिला महामंत्री हरिद्वार विकास तिवारी, सुमित, संघ परिवार से संपर्क के लिए विश्वास डाबर, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, हरीश नारंग, उद्योगपतियों से समन्वय के लिए प्रदेश प्रवक्ता अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सामाजिक संस्था से संपर्क के लिए प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, मीडिया संपर्क विभाग राजीव तलवार, सांस्कृतिक से जुड़े समाज से  संपर्क के लिए प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, नत्थी सिंह नौटियाल, दिलीप कंडारी, एनजीओ से संपर्क के लिए आपदा प्रबंधन प्रमुख  कुंवर जितेंद्र, सचिन गुप्ता, पूर्व सैनिकों से समन्वय के लिए प्रदेश मंत्री आदित्य कुमार, बलजीत सोनी, आंदोलनकारियों से समन्वय के लिए प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, रविंद्र, सुभाष बड़थ्वाल, महिलाओं से संपर्क के लिए अनु कक्कड़, वरिष्ठ जनों से संपर्क के लिए जिनमें की डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, वाइस चांसलर आदि आदि से संपर्क के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० देवेंद्र देवेंद्र भसीन, भाजपा लीगल सेल प्रमुख राजीव शर्मा, अन्य राज्यों से संपर्क के लिए प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, सौरव थपलियाल, विभिन्न यूनियनों से जिसमें कि ट्रांसपोर्ट, टैक्सी यूनियन ऑटो यूनियन सभी तरह के यूनियनों से संपर्क के लिए रविंद्र कटारिया, अनिल गुप्ता, मीडिया से समन्वय के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, सामाजिक सद्भाव से समन्वय हेतु मयंक गुप्ता को शपथ ग्रहण समारोह ध्यान में मध्य नजर रखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!