Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- “कांग्रेस हार के डर से बौखला गई है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के अंदेशे से बौखलाई कांग्रेस ओछे हथकंडे अपनाकर भड़ास निकाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों से जाहिर हो रहा है कि सरकार बनने की उनकी हवा-हवाई खुमारी चुनाव परिणाम से पहले 20-22 दिन तक नहीं उतरने वाली। साथ ही यह भी कहा कि 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर देने के कांग्रेस के वादे की कलई भी चुनाव परिणाम आने से पहले खुल गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान हो चुका है, लेकिन कांग्रेस चुनावी मोड से बाहर नहीं आ पा रही है। तभी तो वह भाजपा को लेकर गलत संदेश फैलाने के लिए षड्यंत्र करने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। यही वजह है कि 10 मार्च को परिणाम आने से पहले के दिनों में वह गलतफहमी में जीना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश व समाज को किनारे रखकर अपनी ही धुन में मौज करने की प्रवृत्ति रखने वाली कांग्रेस को पता है कि परिणाम उसके पक्ष में नहीं आने वाला। इसीलिए उसके नेता अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ निराशाजनक माहौल बनने से पहले फर्जी जीत का जश्न मनाने में जुटे हैं।

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का जो फर्जी ट्वीट वायरल किया जा रहा है, वह भी कांग्रेस की साजिश है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ओछे हथकंडे अपनाकर कांग्रेस मतदान में राज्य की जनता द्वारा नकारे जाने की खीज को उतार रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर का वादा जनता से किया। अब नेता प्रतिपक्ष ने साफ किया है कि यह हर व्यक्ति को नहीं नहीं, बल्कि बीपीएल श्रेणी के व्यक्तियों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का सपना देख रही कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर जनता को बरगलाने की कोशिश करती रही है और इस चुनाव में भी उसने जनता से झूठे वादे किए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!