Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सैनिक पड़ाव, एटा में बूथ सम्मेलन को संबोधित करने पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2021, रविवार, एटा। एटा में सैनिक पड़ाव में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में हम सेवा कर रहे थे और सपा, बसपा, कांग्रेस जान बूझकर क्वारंटीन हो गए। विपक्ष ने वैक्शीन का दुष्प्रचार किया और लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्मभूमि को नमन करते हुए की। उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि एटा का मेडिकल कालेज प्रधानमंत्री की देन है। सरकार जनता को खाद्यान्न दे रही है, यह विपक्ष को रास नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में गरीब के हक पर डकैती पड़ती थी। पिछली सरकार में गुंडे हाबी थे, लेकिन अब माफिया अपनी जान बचाते घूम रहे हैं। माफिया पहले व्यापारियों का अपहरण करते थे। उनकी जमीनी हड़पते थे। आज उन्हें अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा के बूथ सम्मेलन में मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां पार्टी के ब्रज क्षेत्र स्तरीय बूथ सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में एटा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगंज, मथुरा, फीरोजाबाद, कासगंज, अलीगढ़, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि जनपदों के बूथ अध्यक्ष आए हुए हैं। बैठकों का दौर शाम तक चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सबसे पहले 19 जिला विस्तारकों के साथ सैनिक पड़ाव में ही रामलीला मंच पर बैठक की और विस्तारकों को जीत का मंत्र दिया। यह बैठक 50 मिनट तक चली। बैठक में सभी जनपदों के जिला विस्तारक तथा महानगर विस्तारक ही मौजूद रहे। उन्हें बताया गया कि किस तरह से चुनाव के दौरान संगठन के साथ समन्वय स्थापित करना है। बूथ अध्यक्ष भाजपा की ताकत हैं। इनसे निरंतर संपर्क में रहना है

सैनिक पड़ाव में सभी प्रवेश द्वारों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की टीमें बूथ अध्यक्षों का स्वागत कर रहीं थी। सभी अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाई, उन्हें भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें दीं। जगह-जगह उन पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान बूथ अध्यक्ष खूब नारेबाजी कर रहे थे और उत्साह से लवरेज थे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!