Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने संसद भवन में गायिका लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया

भारत रत्न लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं है। इसी रविवार को बीमारी के चलते उनका देहांत हो गया था। वहीं, अब संसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने की मांग उठी है। भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने बुधवार को संसद भवन में गायिका लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था निधन

बता दें कि 92 वर्षीय लता मंगेशकर का निधन रविवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। 8 जनवरी को कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वो तभी से आइसीयू में थीं। उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। लता मंगेशकर के निधन की वजह मल्टी-ऑर्गन फेल्योर को माना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता जी को श्रद्धांजलि दी और मुंबई के शिवाजी पार्क में उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और केंद्र सरकार ने उनकी याद में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

डाक टिकट होगा जारी

इससे पहले, मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी थी कि केंद्र सरकार ने भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!