Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा नेता विनय गोयल ने की झंडे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य करने की माँग जिलाधिकारी से वार्ता कर की

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वरिष्ठ नेता विनय गोयल ने देहरादून के झंडे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का अनिवार्य कोविड-19 टेस्ट कराने की मांग की इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून से वार्ता भी की। गौरतलब है कि राज्य सरकार एवं हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का  कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है, परंतु अभी तक झंडे मेले को लेकर ऐसी किसी प्रक्रिया की सुगबुगाहट नहीं दिखाई दे रही है जबकि झंडे मेले में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु देश विदेश से आते हैं जिनमें वे राज्य भी शामिल हैं जहां संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।

भाजपा नेता विनय गोयल के अनुसार उनकी गुरु राम राय दरबार में पूरी आस्था है, वे ह्दय से उससे जुड़ी परंपराओं का सम्मान करते हैं, उनके परिवार को परंपरागत रूप से सदैव श्री गुरु राम राय दरबार साहब का संरक्षण मिला है, परंतु इस बार विशेष परिस्थिति को देखकर चाहते हैं कि परंपरा तो निभाई जाए पर आसन्न संकट को देखते हुए संक्रमण से दून व प्रदेशवासियों को बचाने के लिए प्रतिबध होने के कारण यह पहल कर रहे हैं।

भाजपा नेता विनय गोयल ने देहरादून वासियों से होली के त्यौहार को सार्वजनिक रूप से मनाने के बजाय अपने अपने परिवारों में  खुशी मनाने की अपील की है ताकि दून वासी अपनी और अपनों की सुरक्षा कर सकें गोयल ने सभी प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी। विनय गोयल के अनुसार वे इस संबंध में प्रदेश सरकार एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व से भी वार्ता करने वाले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!