Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का स्वरूप बदलने की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का स्वरूप बदलने की पूरी संभावना है। कारण यह कि चार साल पूरे होने से पहले ही सरकार के मुखिया बदल गए हैं। माना जा रहा है कि कार्यक्रम तो होगा, लेकिन नेतृत्व परिवर्तन के चलते इसका स्वरूप बदल सकता है। प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के चार साल 18 मार्च को पूरे हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने विधानसभा स्तर पर विकास के चार साल – “बातें कम, काम ज्यादा”, कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। मुख्य कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा डोईवाला में होना था।

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हर विधानसभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। विधानसभा स्तर पर तैयारियों के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन 15-15 लाख रुपये की धनराशि आवंटित करने का भी निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया था। सरकार के चार साल पूरे होने से नौ दिन पहले सरकार के मुखिया ने इस्तीफा दे दिया। अब नए मुखिया ने पदभार संभाला है। ऐसे में सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम पर संशय के बादल छाए हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!