Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

गुजरात के उपचुनाव में भाजपा को मिल रही जबरदस्त बढ़त : 8 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा आगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 नवम्बर 2020, मंगलवार। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सी.आर. पाटिल की जोड़ी गुजरात के उपचुनाव में भाजपा को जबरदस्त जीत दिलाने की ओर बढ़ रही है। आठ में से 7 सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत के करीब हैं इनमें से 4 उम्मीदवार कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे वह जीत कर फिर से विधानसभा के सदस्य बन सकते हैं। केवल मोरबी से भाजपा प्रत्याशी बृजेश मेरजा फिलहाल पिछड़ते नजर आ रहे हैं लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी महज डेढ़ हजार मतों से ही बढ़त बनाए हुए हैं।

  • गुजरात की 8 विधानसभा सीट के उपचुनाव में पोस्टल बैलट की मतगणना शुरु हो चुकी है। जिसमें भाजपा ने तीन सीट पर बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी अबडासा, डांग व लिंबडी सीट पर आगे चल रही है।
  • गुजरात उपचुनाव के परिणाम आने के पश्‍चात कांग्रेस के जिला संगठन में भी फेरबदल की संभावना है। कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता मनीष दोशी ने कहा था कि भाजपा में सीएम विजय भाई व अध्‍यक्ष सी आर भाऊ में खींचतान की संभावना है। दोशी का यह भी कहना है कि कांग्रेस में कार्यकाल पूरा होने के बाद ही जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति होगी।
  • राज्‍य की धारी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार 912 मतों से आगे चल रहा है। अब तक की रुझानों में गुजरात में 8 में से 5 सीट पर भाजपा आगे चल रही है। ध्यान रहे कि यह पोस्टल बैलट की मतगणना है।
  • अबडासा मैं भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा कांग्रेस के शांतिलाल संघाणी से 2400 वोट से आगे चल रहे हैं। डांग में भाजपा नेता विजय पटेल कांग्रेस के सूर्यकांत गावित से आगे चल रहे हैं। मोरबी में भाजपा के बृजेश मेरजा तथा लिंबड़ी में भाजपा के किरीट सिंह राणा आगे चल रहे हैं।
  • करजण सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय पटेल ने कांग्रेस पर बढ़त कायम कर ली है। लिंबडी में भाजपा उम्‍मीदवार 7000 से अधिक की लीड बना ली है। मोरबी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जयंती भाई पटेल ने भाजपा के बृजेश मेरजा पर 1533 मतों से बढत बनाई है।
  • कांग्रेस प्रत्याशी जयंती भाई पटेल ने तीसरे राउंड में 770 मतों से मोरबी सीट पर बढ़त ली है। कांग्रेस करजण सीट पर भी आगे चल रही है। लिंबडी सीट पर भाजपा के किरीट सिंह राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 6000 से अधिक की लीड बना ली है
  • करजण सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किरीट सिंह जाडेजा, गढडा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। गुजरात की आठ सीट के रुझानों में  भारतीय जनता पार्टी  सात सीट पर तथा कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
  • धारी से भाजपा प्रत्याशी जेवी काकड़िया। मोरबी से भाजपा प्रत्याशी बृजेश मेरजा, लिंबडी से भाजपा प्रत्याशी किरीट सिंह राणा, डांग से भाजपा प्रत्याशी विजय पटेल, अबडासा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा आगे चल रहे हैं।  कपराडा सीट पर भाजपा के जीतू चौधरी 2459 टाइम मतों से आगे चल रहे हैं
  • करजण मैं भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल 3249 मतों से आगे चल रहे हैं।  किरीट सिंह सोलंकी लिंबडी से भाजपा प्रत्याशी 10566 मतों से आगे हैं। मोरबी सीट पर कांग्रेस के जयंती भाई पटेल 3269 मतों से आगे चल रहे हैं।  गुजरात की 8 विधानसभा सीटों में से मोरबी एकमात्र सीट ऐसी है जिस पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
  • सौराष्ट्र की मोरबी सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनायी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस ने जयंती भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट पर भाजपा के बृजेश मेरजा की छवि दल बदल के कारण खराब हो गई थी इसी का फायदा कांग्रेस को मिलता नजर आ रहा है।
  • अबडासा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा नवे राउंड के बाद 10732 मतों से आगे हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं।
  • गढडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आत्माराम 5597 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सोलंकी शुरुआती रुझान में बढ़त हासिल करने के बाद लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। डांग सीट पर भाजपा के विजय पटेल 10909 मतों से बढ़त बना चुके हैं।
  • कांग्रेस की सूर्यकांत गावित भाजपा उम्मीदवार से काफी पीछे हो गए हैं। मोरबी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीलाल पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बृजेश मेरजा से 2455 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • अबडासा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा नवे राउंड के बाद 11541 मतों से आगे हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं।
  • डांग सीट पर भाजपा के विजय पटेल 12585 मतों से बढ़त बना चुके हैं। कांग्रेस की सूर्यकांत गावित भाजपा उम्मीदवार से काफी पीछे हो गए हैं। लिंबडी सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत सिंह राणा 3530 मतों से, धारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जे वी काकड़िया 2922 मतों से आगे चल रहे हैं।

गुजरात के डांग में मतगणना केंद्र 

मोरबी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं। जबकि सौराष्ट्र की मोरबी सीट पर ही कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। पाटीदार आरक्षण आंदोलन का केंद्र रहे मोरबी में पाटीदार समुदाय की भूमिका निर्णायक रही है। इस सीट पर कांग्रेस ने जयंती भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद ही मोरबी के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने इस सीट पर बढ़त बनाए हुई है। भाजपा के बृजेश मेरजा की छवि दल बदल के कारण खराब हो गई थी कांग्रेस को यहां उसी का फायदा मिलता नजर आ रहा है। पाटीदार नेता व कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस सीट पर खास ध्यान दिया था। हार्दिक समर्थक पाटीदार विधायक ललित वसोया तथा ललित भाई कागथरा ने लगातार यहां पर कैंप किया था।

मतों की गिनती के साथ ही हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायकों की लोकप्रियता का फैसला हो जाएगा। इसी साल जून में हुए राज्‍यसभा चुनाव के पश्‍चात कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्‍तीफा देने के पश्‍चात राज्‍य में इन आठ सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी। इनमें से पांच विधायक बाद में भाजपा में शामिल हुए और सत्‍तारूढ़ दल ने इन्‍हें ही उपचुनाव में मौजूदा सीटों पर मैदान में उतार दिया।

राज्य में पिछले 25 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी का शासन है, इस दौरान किए गए जनकल्‍याण के कार्यो की भाजपा जनता के सामने गिनती कर रही है। राज्‍य में बिजली, यातायात, गांव-गांव में ब्रॉडबैंड इंटरनेट, सड़क, पानी, नर्मदा नहर, नर्मदा पाइपलाइन के अलावा राज्य के बजट में भारी वृद्धि को भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है।

इस चुनावी जंग को इसलिए भी रोचक बताया जा रहा है क्‍योंकि आठ सीटों में से पांच विधायक वो हैं जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं मोरबी से कांग्रेस प्रत्‍याशी जयंतीलाल पटेल ने अपने वेतनमान से 24 लाख रुपये जनता के लिए खर्च करने का वादा किया है, जिसे लेकर उनकी खूब चर्चा हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!