Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

‘खेला होबे दिवस’ के विरोध में भाजपा ने की 16 अगस्त को “बंगाल बचाओ दिवस” मनाने की पहले ही घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अगस्त 2021, सोमवार, कोलकाता। बंगाल में इस 16 अगस्त से हर साल मनाए जाने वाले ‘खेला होबे दिवस’ से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम को लांच करेंगी। कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में शाम 4:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इसे लांच करेगी। इस मौके पर ममता भारतीय फुटबॉल संघ से संबद्ध 303 क्लबों को 10- 10 फुटबॉल भी प्रदान करेंगी। इसके साथ ही खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों और युवाओं के बीच इस दिन 3300 फुटबॉल बांटे जाएंगे।

इस फुटबॉल पर ‘जयी फुटबॉल’ लिखा होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कई पूर्व व वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगी। राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। राज्य के खेल व युवा विभाग ने ‘खेला होबे दिवस’ के उपलक्ष्य में एक लाख फुटबॉल वितरित करने की योजना बनाई है।

गौरतलब है कि हाल में संपन्न बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘खेला होबे’ का नारा काफी लोकप्रिय हुआ था। ममता व तृणमूल कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार व रैलियों में जमकर इस नारे का इस्तेमाल किया था। विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद पार्टी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते 21 जुलाई को शहीद दिवस कार्यक्रम के मौके पर इसके नाम पर हर साल 16 अगस्त को ‘खेला होबे दिवस’ के रूप में ही मनाने की घोषणा की थी।  दरअसल चुनाव में सफलता के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस इस नारे को पूरे देशभर में भुनाना चाहती है। हालांकि राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा खेला होबे दिवस का विरोध कर रही है।

भाजपा ने ‘खेला होबे दिवस’ के विरोध में 16 अगस्त को बंगाल बचाओ दिवस मनाने की पहले ही घोषणा की है। इसके साथ ही भाजपा बंगाल बचाओ सप्ताह का भी नौ अगस्त से पालन करेगी। भाजपा का कहना है कि खेला नहीं, युवाओं को रोजगार चाहिए। इसी स्लोगन के साथ भाजपा बंगाल बचाओ सप्ताह का पालन करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!