Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

हाई प्रोफाइल हैदराबाद नगर निगम चुनाव : मतगणना जारी, रुझानों में BJP को बहुमत, 27 पर TRS आगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसंबर 2020, शुक्रवार। हाईप्रोफाइल हैदराबाद नगर निगम चुनावों को लेकर मतगणना जारी है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि, शुरुआत में किसी ने यह कल्‍पना नहीं की थी कि भाजपा यहां इतना अच्‍छा परफॉर्म कर पाएगी। यहां तक कि एग्जिट पोल में भी टीआरएस को ही बढ़त दिखाई गई थी। लेकिन भाजपा को कहीं न कहीं कोई उम्‍मीद नजर आ रही थी, इसलिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं के प्रचार उतरे। भाजपा की यह बढ़त यह भी दर्शाती है कि अगर ग्राउंड लेवल पर काम किया जाए, तो उसका परिणाम हमेशा सकारात्‍मक ही आता है।

शुरुआत रुझानों में बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर आगे चल रही है जबकि, सत्तारूढ़ टीआरएस 27 सीटों पर आगे है। इसके अलावा एआइएमआइएम के पाले में एक सीट आ चुकी है और 11 पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा कांग्रेस सिर्फ एक ही सीट पर आगे चल रही है। नगर निगम चुनावों को लेकर सबकी निगाहें इस वक्त नतीजों पर टिकी हैं। भले ही यह चुनाव नगर निगम का हो लेकिन जितने जोश के साथ भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार किया है, उसके बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए हाईप्रोफाइल नेताओं को मैदान में उतारा। गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, तेजस्वी सूर्या और देवेंद्र फडणवीस जैसे हाईप्रोफाइल नेताओं ने भी चुनाव प्रचार किया। पार्टी ने इन चुनावों के लिेए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इस बार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में मतपत्रों का उपयोग किया गया था। वहीं कोरोना महामारी के चलते इस बार सिर्फ 35 फीसद ही मतदान हुआ। इन चुनावों में कुल 74 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 38,89,637 पुरुष वोटर और 35,76,941 महिला वोटर शामिल हैं। गौरतलब है कि इस बार चुनाव में, सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भारतीय जनता पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम पार्टी चुनावी मैदान में हैं।

  • शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, AIMIM ने एक सीट जीत ली है और 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीआरएस 27 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।
  • ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। यह तस्वीर एलबी स्टेडियम के मतगणना केंद्र की है जहां वोटों की गिनती चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!