Breaking News :
>>चार मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट >>38वें राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र ने खो-खो में दोनों वर्गों में जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखण्ड सिंचाई विभाग में अभियंताओं के बंपर तबादले>>देवभूमि के पदक वीरों को नमन- रेखा आर्या>>श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅरपोरेट डैस्क शुरू>>विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट- महाराज>>वेटलिफ्टिंग के विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए मेडल>>सर्व- समावेशी बजट, देश के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला है यह बजट – रेखा आर्या>>शारदा कोरिडोर की भूमि का संयुक्त सर्वे हो- सीएम धामी >>बजट 2025-  वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग को दी बड़ी राहत, अब 12 लाख रुपये तक की आमदनी आयकर के दायरे से होगी बाहर >>एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के बीच एमओयू>>राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अमृत उद्यान को कल से जनता के लिए खोला जाएगा >>क्या आप भी हैं नींद की समस्या से परेशान, तो ये योगासन कर सकते हैं आपकी मदद >>एसडीआरएफ कमांडेंट ने महाकुंभ के एसडीआरएफ कैम्प का किया निरीक्षण >>75 चीफ फार्मासिस्टों का प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला अस्पतालों में किया गया तबादला >>तैराकी और खो खो मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या>>उत्तराखण्ड की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिये सम्मान की बात – मुख्यमंत्री धामी>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियां>>देश भर के खिलाड़ी देखें अल्मोड़ा की संस्कृति – रेखा आर्या>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

जनपद देहरादून में चुनाव प्रचार में भाजपा प्रत्याशी ने खर्चे सबसे ज्यादा रुपये, जानिए विधानसभावार किस प्रत्याशी ने खर्चे कितने रूपये

जनपद देहरादून में तीस लाख के पास गणेश जोशी का खर्च पहुँचा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खर्च का आंकड़ा जिला निर्वाचन विभाग ने तैयार कर लिया है। इसे जल्द निर्वाचन आयोग के प्रर्यवेक्षकों के सामने रखा जाएगा। जिले में सरकारी रिकार्ड में मसूरी विधायक गणेश जोशी का खर्च ही तीस लाख के पास पहुँचा। अन्य सभी दावेदारों का खर्च तीस लाख रुपये के नीचे है।

चुनाव से पहले तक हुए निरीक्षण में कैंट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना सबसे टॉप पर चल रहे थे। निर्वाचन आयोग की निगरानी में अंतिम दौरान में गणेश जोशी ने ज्यादा पैस लगाया। जिले में तीस लाख के पास गणेश जोशी का खर्च पहुंचा। उन्होंने 30.52 लाख रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर कैंट विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार सर्यकांत धस्माना रहे। उन्होंने 25.52 लाख रुपये खर्च किए। तीसरे नंबर पर मसूरी विधानसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली रही। उन्होंने 25.37 लाख रुपये खर्च किए। खर्च में सबसे होट सीट भी मसूरी विधानसभा रही।

बीजेपी और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अन्य की बात करें तो खर्च में डोईवाला सीट पर निर्दलीय जितेंद्र सिंह नेगी ने सबसे ज्यादा खर्च किया। उनका खर्च 17.51 लाख रुपये आंका गया है। मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी ने बताया कि खर्च का आंकड़ा जल्द ही निर्वाचन आयोग केंद्रीय नोडल अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।

विधानसभा सबसे ज्यादा खर्च करने वाले प्रमुख प्रत्याशी (खर्च रुपये में)

मसूरी
गणेश जोशी – भाजपा : 30.52 लाख
गोदावरी थापाली – कांग्रेस : 25.37 लाख रुपये
प्रेमकिशन – आप : 11.36 लाख

कैंट
सूर्यकांत धस्माना – कांग्रेस : 25.52 लाख
सविता कपूर – भाजपा : 13.39 लाख

रायपुर
उमेश शर्मा काऊ – भाजपा : 14.05 लाख
हीरा सिंह बिष्ट – कांग्रेस : 8.51 लाख

धर्मपुर
विनोद चमोली – भाजपा : 11.65 लाख
दिनेश अग्रवाल – कांग्रेस : 11.38 लाख

राजपुर रोड
खजान दास – भाजपा : 10.47 लाख
राजकुमार – कांग्रेस : 7.82 लाख

चकराता
प्रीतम सिंह – कांग्रेस : 11.95 लाख रुपये
रामशरण नौटियाल – भाजपा : 10.88 लाख रुपये

विकासनगर
मुन्ना सिंह चौहान – भाजपा : 13.59 लाख
गुरूमेल सिंह – निर्दलीय : 12.29 लाख
नवप्रभात – कांग्रेस : 9.24 लाख

सहसपुर
आर्येंद्र शर्मा – कांग्रेस : 17.30 लाख
सहदेव सिंह पुंडीर – भाजपा : 14.18 लाख

डोईवाला
बृजभूषण गैरोला – भाजपा : 17.38 लाख
गौरव चौधरी गिन्नी – कांग्रेस : 14.25 लाख
जितेंद्र सिंह नेगी – निर्दलीय : 17.51 लाख

ऋषिकेश
प्रेमचंद अग्रवाल – भाजपा : 22.58 लाख
जयेंद्र रमोला – कांग्रेस : 12.36 लाख

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!