Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना वायरस से फैल रही महामारी से बचाव की मुहिम में जुटी भाजपा

आकाश ज्ञान वाटिका। 30 मार्च, 2020, सोमवार। कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों में सरकार को भाजपा का साथ मिला है। प्रदेश भाजपा ने इस मुहिम में संक्रमण भागीदारी के मद्देनजर सभी जिलों में सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। इसके साथ ही मंडल इकाइयों में 15-15 स्वयंसेवकों की सूची तैयार कर ली है, जो जरूरत पड़ने पर शासन-प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी आज पार्टी पदाधिकारियों, दायित्वधारियों, महापौर व जिलाध्यक्षों से कांन्फ्रेस कॉल के जरिये संवाद किया।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि इसी क्रम में पार्टी की सभी 252 मंडल इकाइयों में से अधिकांश में 15-15 स्वयंसेवकों की सूची तैयार की गई है। ये सभी स्वयंसेवक प्रदेश सरकार द्वारा जिलों के लिए घोषित किए गए प्रभारी मंत्रियों के साथ ही प्रशासन से समन्वय स्थापित करेंगे। आमजन के सहयोग के लिए पार्टी ने सभी जिलों में सहायता केंद्र स्थापित कर इनके प्रमुख का जिम्मा संबंधित जिलाध्यक्षों को सौंपा गया है।

[box type=”shadow” ]

कोई गरीब भूखा न सोए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोराना वायरस के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में भाजपा कार्यकर्ताओं से आगे आने का आहवान किया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि हमारे पास 11 हजार से अधिक बूथ हैं। लिहाजा, बूथ इकाइयों के अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के मुहल्लों में घूम घूम कर यह देखें कि कोई गरीब भूखा ना सोए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन के साथ तालमेल कर उनके घर राशन पहुंचाने के कार्य में सहयोग करना चाहिए। इस Rम में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का बहुत बड़े तंत्र का जिR किया और कहा कि, ऐसी तमाम सामाजिक संस्थाएं इस कार्य में प्रशासन की सहायता करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि देश इस वक्त कोरोना महामारी से गुजर रहा है। हमारे पास केवल और केवल यही एक समाधान है कि हम शारीरिक दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलो में सामूहिक पूजा-अर्चना को प्रतिबंधित किया गया है।[/box]

तीरथ ने सांसद निधि से दिए एक करोड़

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपायों के दृष्टिगत अपनी सांसद क्षेत्र विकास निधि से एक करोड़ की राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में प्रदान की है। इसके अलावा सांसद रावत ने अपना एक माह का वेतन भी राष्ट्रीय राहत कोष में दिया है।

सांसद रावत ने अपनी क्षेत्र विकास निधि से एक करोड़ की राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में देने के मद्देनजर सांसद क्षेत्र विकास निधि लोकसभा के चेयरमैन को सहमति पत्र भेज दिया है। साथ ही एक माह का वेतन राहत कोष में भेजने के लिए संबंधित बैंक को पत्र भेजा है।

सांसद रावत ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र सरकार पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। प्रत्येक व्यक्ति को इस मुहिम में योगदान देने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!