Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की माँग पर अड़ी भाजपा, पुणे में किया विरोध प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, मुम्बई। मनी लांड्रिंग और दाऊद इब्राहिम के साथ कनेक्शन को लेकर गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। सत्ताधारी महाविकास अघाड़ी के नेता जहां नवाब मलिक की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं तो वहीं, भाजपा कार्यकर्ता उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मुंबई में महाविकास अघाड़ी के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। महाविकास अघाड़ी के नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। बता दें कि नवाब मलिक को अदालत ने 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा है।

भाजपा भी आज नवाब मलिक को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग की है।

महाराष्ट्र सरकार नवाब मलिक का खुलकर समर्थन कर रही है। मलिक की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर कैबिनेट मीटिंग की गई। इस मीटिंग में यह फैसला किया गया कि नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा।

शिवसेना नेता संजय राउत ने भी नवाब मलिक का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महा विकास अघाड़ी से आमने-सामने नहीं लड़ सकते, इसलिए पीछे से अफजलखानी युद्ध चल रहा है, चलने दो। किसी मंत्री को कपट से अंदर कर आनंदित हो रहे हैं, तो होने दो। नवाब से इस्तीफा न ले. लड़ते रहें और जीतें। कंस और रावण भी मारे गए। यही हिंदुत्व है।

विदित रहे कि नवाब मलिक पर मुंबई धमाकों के दोषियों के साथ कुछ संपत्तियों के सौदों में संबंध होने का आरोप है। गिरफ्तारी से पहले मलिक से बुधवार को करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई। सुबह 8 बजे मलिक को ईडी अधिकारी उनके आवास से अपने दफ्तर लेकर आ गए थे। 6 घंटे की पूछताछ के बाद मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मलिक ने कहा कि हम लड़ेंगे, जीतेंगे और सभी को बेनकाब करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!