Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना के मामले में हाल के दिनों में सबसे बड़ी गिरावट, पिछले चौबीस घंटों में 38704 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 नवम्बर 2020, मंगलवार, दिल्ली। पिछले चौबीस घंटों में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में हाल के दिनों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले चौबीस घंटों में 38,074 नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जो इससे पहले दिन सामने आए 45,903 मामलों की तुलना में काफी कम हैं। इस दौरान दैनिक मौतों में भी गिरावट देखी गई है। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण से लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या 500 से कम रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,074 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोविड-19 के चलते इस दौरान 448 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 85,91,731 है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 79,59,406 है। पिछले 24 घंटे में 42,033 मरीज वायरस से संक्रमणमुक्त होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छह लाख से कम बनी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,05,265 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 4,408 की कमी हुई है। वहीं, कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,27,059 है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!