Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

ममता को लगा एक और बड़ा झटका – दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा सदस्य पद से दिया इस्तीफा, कहा “मुझे पार्टी में घुटन हो रही है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2021, शुक्रवार।  बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को एक और बड़ा झटका लगा। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान ही अपने इस्तीफे का ऐलान किया। इस दौरान त्रिवेदी ने कहा कि कि ‘मुझे पार्टी में घुटन हो रही है’, इसीलिए मैं राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

यहाँ यह जानना बेहद आवश्यक है कि दिनेश त्रिवेदी तृणमूल में एक बड़े हिंदी भाषी चेहरे माने जाते थे। पिछले साल ही उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में तृणमूल ने ऊपरी सदन में भेजा था। अभी उनका एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया। यह भी जानें कि पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को इससे पहले 2012 में ममता बनर्जी के दबाव में रेल मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने रेल बजट में किराया बढ़ाने की घोषणा की थी, इसके तुरंत बाद ही ममता ने उन्हें रेल मंत्री पद छोड़ने को कहा था। इसके बाद ममता के साथ उनकी तल्खियां काफी बढ़ गई थी। हालांकि बीच में फिर ममता के साथ उनके संबंध ठीक हो गए थे। वर्ष  2014 में बंगाल के बैरकपुर सीट से उन्होंने लोकसभा का चुनाव जीता था। लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वह कुछ हजार वोटों के अंतर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह से हार गए थे। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्यसभा भेज दिया गया था।

यह सर्वविदित है कि वर्तमान समय व परिस्थिति में बंगाल में बाहरी को लेकर काफी तेज हो चूका है। तृणमूल कांग्रेस भाजपा नेताओं को लगातार बाहरी होने का इल्जाम लगा रही है। इसी कारण से यहां हिंदी भाषी लोग तृणमूल से नाराज चल रहे हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी के कारण दिनेश त्रिवेदी ने इस्तीफा दिया है। इससे पहले हाल में तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, दो कद्दावर मंत्री व एक लोकसभा सांसद पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अब इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं कि दिनेश त्रिवेदी इस्तीफे के बाद क्या कदम उठाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!