Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बिहार में आया बड़ा राजनीतिक भूचाल : प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा सहित कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़ NDA में हो सकते हैं शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2021, बुधवार। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गाेहिल की छुट्टी कर दी गई है। इस बीच कांग्रेस के लालगंज के पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि पार्टी के 11 विधायक कभी भी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हाे सकते हैं। दावा है कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा व कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा के भी नाम जुड़ सकते हैं। भरत सिंह ने कांग्रेस को राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) से अलग होने की भी सलाह दी है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर बिहार में सियासत गर्म हो गई है।

विदित हो कि पूर्व विधायक भरत सिंह कांग्रेस में प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा के पुराने विरोधी रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस मुख्‍यालय सदाकत आश्रम (Sadaquat Ashram) में उन्‍होंने मदन मोहन झा सहित कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना भी दिया था। अब उनका ताजा बयान भी मदन मोहन झा सहित कई बड़े नेताओं को कटघरे में खड़ा कर रहा है।

पूर्व विधायक भरत सिंह ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में पार्टी को जो 70 सीटें मिलीं, उनमें अधिकांश बाहरी लोगों को बेच दी गईं। उनमें 11 जीत भी गए। उनका पार्टी से कोई लगाव नहीं है। वे कभी भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

भरत सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा पर भी सीधा हमला किया। कहा कि मदन मोहन झा अपनी छुट्टी को भांप चुके हैं। वे अशोक चौधरी की राह पर जा सकते हैं। विदित हो कि कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) पद से हटाए जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए थे। भरत झा, इसी घटना की ओर इशारा कर रहे थे। भरत झा के अनुसार, कांग्रेस विधायक दल नेता  अजित शर्मा सहित बिहार में कांग्रेस के कई अन्‍य बड़े नेता भी बाहर का रास्‍ता पकड़ सकते हैं।

भरत सिंह ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को अब एक्‍शन में विलंब नहीं करना चाहिए। आलाकमान को कांग्रेस में दुकान खोलने वालों को हटाना चाहिए। भरत सिंह के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्‍ता ने पलटवार करते हुए कहा कि बिकाऊ या दलबदलु किस्‍म के लोग 2015 में ही चले गए थे। अब कांग्रेस में बिकाऊ, दलबदलु, सत्‍ता लोभी या लालची लोग नहीं बचे। इसपर भरत सिंह ने फिर जवाब दिया कि जब पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष ही गलत हैं तो प्रवक्‍ता कैसा होगा, समझा जा सकता है। वे पार्टी में नए-नए आए हैं। अपनी बात पार्टी फोरम पर उठाने के बदले मीडिया में ले जाने पर उन्‍होंने कहा कि आलाकमान तक सबों की बात नहीं पहुंचती, इसलिए मीडिया का सहारा लेना पड़ा।

कांग्रेस नेता के इस बयान पर बिहार में सियायत गर्म होती दिख रही है। जेडीयू के प्रवक्‍ता राजीव रंजन ने कहा है कि कांग्रेस नेता ने ही पार्टी की हकीकत बयां कर दी है। बिहार कांग्रेस में भगदड़ तय है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!