Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच बड़ी खबर, जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीज की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2021, शनिवार, नई दिल्ली। दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच बड़ी खबर आ रही है। राजधानी के रोहिणी इलाके में स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से शुक्रवार देर रात 20 लोगों की मौत हो गई है। मौत के बाद यहां पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हर तरफ चीख पुकार ही सुनाई दे रही है। बता दें कि दिल्ली में बीते कई दिनों से लगभग सारे ही अस्पतालों में ऑक्सीजन की भीषण कमी हो रही है। कई बार तो पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बना कर ऑक्सीजन के ट्रक को अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। इधर, अस्पताल के एमडी डॉ डीके बलुजा ने बताया कि अस्पताल में 20 कोरोना मरीजों की देर रात मौत हो गई है। यह सारी मौतें ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई हैं। बकौल बलुजा प्रतिदिन 3600 लीटर कोटा है। विगत दो दिनों से ऑक्सीजन की आपूर्ति ही नहीं हुई। कल जब स्थिति बहुत बिगड़ी तो रात में 1500 लीटर ऑक्सीजन आपूर्ति की गई। इसके बार ऑक्सीजन का दबाव कम हो गया और 20 मरीजों की मौत हो गई। इस अस्पताल में 300 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसमें से 80 फीसद से अधिक ऑक्सीजन पर हैं। चिंता की बात यह है कि अभी अस्पताल में अगले 45 मिनट का ही ऑक्सीजन और बचा है।

अप्रत्यक्ष तौर पर ही सही, लेकिन दिल्ली सरकार भी यह मान रही है कि कुछ अस्पताल आक्सीजन के आंकड़ों को लेकर गड़बड़ी कर रहे हैं। यही वजह है कि अपनी नियुक्ति के एक दिन बाद ही स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्याधिकारी आशीष चंद्र वर्मा ने शुक्रवार को राजधानी के सभी अस्पतालों को उपलब्ध आक्सीजन क्षमता का डाटा तैयार करने को कहा है। इतना ही नहीं उन्हें यह भी बताने को कहा गया है कि अस्पताल में कितने आक्सीजन सिलेंडर मौजूद हैं।

अस्पतालों को यह डाटा दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग को देना होगा। प्रत्येक अस्पताल को आक्सीजन का प्रतिदिन का कोटा निर्धारित किया गया है। इस कोटे की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से आक्सीजन के अनधिकृत उपयोग पर लगाम लगेगी। स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्याधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि उन्हें इस प्रकार की सूचना मिली है कि कुछ अस्पताल भारत सरकार की गाइडलाइन में आवंटित क्षमता से अधिक आक्सीजन का उपयोग कर रहे हैं। सभी अस्पताल आक्सीजन खपत की तुरंत आडिट करें। आवंटित क्षमता की आक्सीजन का ही उपयोग करें और अत्यधिक खपत पर कंट्रोल करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अस्पताल एक वरिष्ठ अधिकारी को आक्सीजन खपत के संबंध में आफिसर इंचार्ज नियुक्त करें। यह अधिकारी अस्पताल की आक्सीजन खपत को लेकर सभी मामलों में जवाबदेह होंगे। इतना ही नहीं यह अधिकारी आपातकालीन परिस्थिति में दिल्ली सरकार से आक्सीजन डिमांड कर सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!