Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

ग्राहकों को तगड़ा लगा झटका, एलपीजी सिलेंडर के रेट हुए महंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जुलाई २०२१, गुरुवार, नई दिल्‍ली। LPG सिलेंडर ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है। इंडियन आयल ने दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 Kg एलपीजी सिलेंडर के रेट 1 जुलाई 2021 से बढ़ा दिए हैं।

कंपनी ने एक सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे 809 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 834.50 रुपए में मिलेगा। इसके साथ ही 19 Kilo के कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी 1 जुलाई 2021 से बदल गए हैं। इसके रेट में 76.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 1550 रुपए में मिलेगा।

बता दें कि बीते महीने कंपनी ने कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 122 रुपए की कटौती की थी। इससे 19 किलो का सिलेंडर 1473.50 रुपए में आ गया था। हालांकि बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

बता दें कि LPG के दाम राज्‍य दर राज्‍य बदलते रहते हैं। दिल्‍ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1550 रुपए हो गए हैं। जबकि मुंबई में 1507 रुपए हैं। वहीं कोलकाता में 1629 रुपए और चेन्‍नै में 1687.5 रुपए प्रति सिलेंडर हैं।

सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में मई में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि अप्रैल में 10 रुपये की कटौती की गई थी।

दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को LPG सिलेंडर के दाम 794 रुपये हो गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।

LPG की तरह पेट्रोल और डीजल की कीमत में आग लगी है। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 98.81 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। यहां डीजल भी 89.18 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। राजस्थान के श्रीगंगा नगर में पेट्रोल सबसे महंगा है।

यहां तक कि डीजल की कीमत भी ऊपर है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.90 रुपये, 99.80 रुपये और 98.64 रुपये प्रति लीटर है।

पिछले कुछ महीनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव के रुझान के साथ, पेट्रोल राष्ट्रीय स्तर पर 100 रुपये प्रति लीटर या उससे ज्‍यादा पर जल्द ही पहुंच जाएगा। डीजल भी तेजी से पूरे देश में सेंचुरी के करीब है।

पेट्रोल की कीमतों के अनुरूप देश भर में डीजल के दाम में भी इजाफा हो रहा है, लेकिन गुरुवार को इसकी खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल 89.18 रुपये, 96.72 रुपये, 93.72 रुपये और 92.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और दुनिया के सबसे बड़े ईंधन खपतकर्ता-अमेरिका की घटती सूची के कारण, भारत में ईंधन की खुदरा कीमतों में आने वाले दिनों में और मजबूती आने की उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!