Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

मुख्यमंत्री धामी ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर किया बड़ा एलान, एक्ट में संशोधन के पक्ष में सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक्ट को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जा रही है। यह कमेटी सभी से चर्चा के बाद संस्तुति देगी। इसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

उत्तरकाशी पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड एक्ट में संशोधन के पक्ष में है। इसके लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जा रही है। यह कमेटी सभी से चर्चा के बाद संस्तुति देगी। इसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ पुरोहित लगातार देवस्थानम बोर्ड को लेकर उनसे बात कर रहे हैं। धामी ने कहा कि बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों व हक हुकूकधारियों में संशय बना हुआ है। उन्हें लग रहा है कि सरकार मंदिरों पर अपना अधिकार करना चाह रही है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मंदिरों व धामों में बेहतर व्यवस्थायें बनाना है। राज्य के लिए चारधाम यात्रा आर्थिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य के सभी वर्गों का हित और विकास इससे जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इस आर्थिक गतिविधि को नया आयाम देते हुए स्थानीय व्यवसायियों व हक हुकूकधारियों के हकों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने दिया जाए। सभी हितधारकों से हमने विचार विमर्श किया है। हमारी सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर सकारात्मक परिवर्तन के पक्ष में है।

उच्चस्तरीय कमेटी बनते ही स्थगित कर देंगे धरना : सेमवाल

  • गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार का आश्वासन दिए जाने का स्वागत किया है। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि बोर्ड पर पुनर्विचार के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन होते ही वह आंदोलन समाप्त कर देंगे।
  • गंगोत्री व यमुुुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहित चारधाम देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ करीब 40 दिन से धरने पर हैं। बुधवार को श्रीपांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल के नेतृत्व में गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने सीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
  • मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि नवनियुक्त सीएम ने उन्हें बोर्ड पर पुनर्विचार के लिए उच्चस्तरीय कमेटी के गठन का आश्वासन दिया है। इसका सभी तीर्थपुरोहित स्वागत करते हैं। इस मौके पर पुरोहितों ने सीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

केदारनाथ में मुर्दाबाद के नारे न लगायें आंदोलनकारी : पोस्ती

  • देवस्थानम बोर्ड के सदस्य व केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने चारधाम मंदिर परिसर में आंदोलन कर रहे लोगों के मुर्दाबाद के नारे लगाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन मंदिर परिसरों में जहाँ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ आह्वान होता है, वहां मुर्दाबाद के नारे शोभनीय नहीं हैं।
  • उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं का पालन व धामों के महत्व को ध्यान में रखते हुए अपशब्द वाले नारे नहीं लगाए जाने चाहिए। उन्होंने आंदोलनकारियों से अपील की कि वो उनकी बात सरकार तक पहुँचाने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। दूसरी तरफ केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी रहा। उन्होंने माँगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने की बात कहते हुए सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
  • वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि बोर्ड के नाम पर सरकार ने तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों को हाशिए पर रखने का काम किया गया है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!