Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

दुःखद खबर : भोपजुरी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने 40 साल की उम्र में की खुदकुशी, मरने से पहले फेसबुक पर फैंस से की थीं बातें

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2020, शुक्रवार। फिल्म जगत से पिछले कुछ महीनों से एक के बाद एक लगातार बुरी खबरें सामने आने का सिलसिला जारी है। जहाँ इस वक्त सभी की सभी की नजरें सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस पर टिकी हुई हैं, वही इसी बीच जहाँ कल 6 अगस्त 2020 को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम टीवी एक्टर समीर शर्मा के सुसाइड ने सभी को हैरान कर दिया। वहीं अब भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक के सुसाइड करने की खबर सामने आई है। महज 40 साल की उम्र में अनुपमा पाठक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। न्यूज एजेंसी IANS Hindi के ट्वीट के मुताबिक उन्होंने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी है। अनुपमा की बॉडी उनके मुंबई के दहिसर स्थित घर में फंदे पर लटकी पाई गई। अनुपमा मौत से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं और अपने फैन्स ने रूबरू हुई थीं।

[box type=”shadow” ]

खबरों के अनुसार अनुपमा के फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने ये कदम उठाने के दो कारण बताए हैं। इस सुसाइड नोट में लिखा, ‘मैंने एक दोस्त की रिक्वेस्ट पर मलाड की विसडम प्रोड्यूसर कंपनी में 10 हजार रुपये निवेश किए थे। कंपनी को मेरे पैसे दिसंबर 2019 में वापस करने थे। कंपनी मेरा पैसा वापस करने में आनाकानी कर रही है।’

[box type=”shadow” ]अनुपमा ने निधन से पहले आखिरी बार अपने फैंस से फेसबुक लाइव में बहुत सारी बातें शेयर की। उन्होंने कई उन बातों का जिक्र किया जो आम तौर पर लोग किसी के मरने के बाद करते हैं। उन्होंने वीडियो में बताया था कि उनके साथ धोखा हुआ है और वह अब किसी पर भरोसा नहीं कर सकती हैं।

 

[/box]

अनुपमा ने फेसबुक लाइव में कहा था, ‘अगर आप किसी पर भरोसा करके उसे अपनी प्रॉब्लम बताते हैं कि आप अपनी जान देने के बारे में सोच रहे हैं, तो वह आपका कितना भी अच्छा दोस्त क्यों न हो वह आपको उससे दूर रहने के लिए ही कहेगा। क्योंकि कोई भी नहीं चाहता कि मरने के बाद वह आपकी वजह से मुसीबत में न पड़ जाए। यही नहीं वह दूसरों के सामने न सिर्फ आपका अनादर बल्कि आपका मजाक भी उड़ाएगा। इसलिए कभी भी अपनी समस्याओं को किसी के साथ साझा न करें और कभी किसी को अपना दोस्त न समझें।’

विदित रहे कि अनुपमा बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म और टेलीविजन में काम किया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!