Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

भोजपुरी स्टार खेसारी यादव आरोपों से हुए परेशान, बोले – ‘किसी को इतना भी मत परेशान करो कि वो आत्महत्या कर ले’

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2021, शुक्रवार। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों कुछ आरोपों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवनी ने एक्टर पर कुछ आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का आरोप है कि खेसारी उन्हें लोगों से गालिया दिलवा रहे हैं और बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। काजल के आरोपों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। इस बीच खेसारी ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काजल के आरोपों पर जवाब दे रहे हैं। एक्टर का कहना है कि लोग उन्हें भोजपुरी का सुशांत सिंह राजपूत बनाने पर तुले हुए हैं, लेकिन वो इतने कमज़ोर नहीं हैं।

एक्टर ने हाल ही में अपने फेसुबक पर एक लाइव किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है जितना सपोर्ट सुशांत को बॉलीवुड इंडस्ट्री से मिला था वही भर-भर के प्यार मुझे भोजपुरी इंडस्ट्री देने में लग गई है। लेकिन मैं उतना कमज़ोर नहीं हूं, आज कल मेरा नाम कोरोना पॉजिटिव की तरह हो गया है, अगर गलती से कहीं मेरा नाम ले लिया तो लोगों को परेशानी हो जाती है। पर कोई बात नहीं, मैं सुशांत के गांव से हूं, लेकिन मैं कमज़ोर नहीं हूं’।

‘भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग मेरे बारे में नहीं सोचते, लेकिन मैं जब से इस इंडस्ट्री में आया हूं तब से सबको कांटों की तरह चुभने लगा हूं। क्योंकि मेरे गाने हर जगह बजते हैं, मेरी फिल्में चलती हैं। पर कोई बात नहीं आप मुझे सुशांत की तरफ लेकर जाइए, मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा। लेकिन किसी को इतना भी मत सताओ कि वो आत्महत्या ही कर ले। जैसा हिंदी इंडस्ट्री ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया वैसा ही भोजपुरी इंडस्ट्री खेसारी लाल यादव के साथ कर रही है’।

इन बातों के अलावा एक्टर ने कहा कि ‘मैं गरीब परिवार से आता हूं और अपनी मेहनत के दम पर यहां खड़ा हूं। मैं दिन में 22 घंटे काम करता हूं लोग मुझे प्यार करते हैं, मेरे लिए बिहार बंद हो जाता है, लोग मेरा सम्मान करते हैं क्योंकि मैं उन्हें प्यार करता हूं। आप लोग भी प्लीज़ ये बयानबाज़ी करने की जगह काम करें अपने काम पर फोकस करें’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!