Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

कॉमेडियन भारती सिंह एक वीडियो पर हुईं ट्रोल, लोग बोले- ‘अरे ये सेनेटाइज़र है ड्रग्स नहीं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसंबर 2020, सोमवार। कॉमेडियन भारती सिंह जब से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गिरफ्त में आई हैं उसके बाद से उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है। जिसकी कॉमेडी पर लोगों का हंस हंसकर पेट दर्द हो जाता था, वो आज कहीं भी स्पॉट होती हैं उन्हें ट्रोल किया जाता है। कुछ दिन पहले भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कोरियोग्राफर पुनीत पाठक की शादी में पहुंची थीं। पुनीत की शादी में मस्ती करते हुए मस्ती करते हुए भारती के कुछ वीडियोज़ सामने आए थे जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब भारती का एक और वीडियो सामने आया है जिसकी वजह से उन्हें फिर से ट्रोल किया जा रहा है।

लेटेस्ट वायरल वीडियो में भारती कहीं रास्ते में अपनी गाड़ी में बैठी हुई हैं। इस दौरान वो अपने हाथों को सेनेटाइज़र से साफ कर रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भारती पैपराज़ी से बात करते हुए अपना हाथों को सैनेटाइज़र से साफ कर रही हैं इसके बाद वो ये बता भी रही हैं कि सैनेटाइज़र का कैसे इस्तेमाल किया जाता है। इस वीडियो में बारती हमेशा की तरह हंसती हुई दिख रही हैं। कॉमेडियन के इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। कोई गांजा इस्तेमाल करने को लेकर उनका मज़ाक उड़ा रहा है तो कोई उन्हें गंझेड़ी कहकर बुला रहा है।

भारती ने ये भी बताया है कि वो बिग बॉस 14 में किन कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करती हैं। पैपराज़ी के एक सवाल का जवाब देते हुए भारती ने कहा मैं अली गोनी, जैस्मिन भसीन और राखी सावंत को सपोर्ट करती हूं वो तीनों ही मेरे दोस्त हैं। बाकी किसी को मैं जानती नहीं। आपको बता दें कि भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने 21 नवम्बर को गिरफ़्तार किया था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, छापे में उनके घर से एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने 86.50 ग्राम गांजा बरामद किया था। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दोनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट से 15000 हज़ार रुपये के मुचलके पर ज़मानत मिल गयी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!