Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

अक्षय तृतीया पर्व को भारतीय जैन मिलन के माध्यम से, सभी जैन बंधुओं ने दान दिवस के रूप में मनाया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 26 अप्रैल, 2020, देहरादून। आज अक्षय तृतीया के अवसर पर भारतीय जैन मिलन के माध्यम से, सभी जैन बंधुओं ने लॉकडाउन का पालन करते हुए, श्री नरेश चंद जैन राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और केंद्रीय महिला संयोजिका श्रीमती मधु जैन ने अक्षय तृतीया को दान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर सेवा भारती संस्थान के जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन वितरित किया। इसके अतिरिक्त हमारे पुलिस कर्मचरियों, सफाई कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों एवं मजदूरों को छांछ, पानी की बोतल, मास्क व सैनिटाइजर भी दिए गए।

[box type=”shadow” ]इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन भारतीय जैन मिलन श्री नरेश चंद जैन ने अपने विचार रखते हुए सभी नगर वासियों को अक्षय तृतीया की बधाई दी और कहा कि भारतीय जैन मिलन, पूरे भारत में इस आपदा की घड़ी में सरकार के साथ है और कंधे से कंधा मिलाकर गरीब, असहाय लोगों एवं मजदूरों की सेवा राशन व खाद्य सामग्री प्रदान करते हुए कर रहा है। उन्होंने जैन समुदाय के लोगों से अधिक से अधिक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग करने की अपील भी की।[/box]

[box type=”shadow” ]इस अवसर पर श्रीमती मधु जैन ने कहा कि दान दिवस के रूप में आज के दिन अक्षय तृतीया का पर्व जैन धर्म में बहुत महत्व रखता है। इस दिन राजा श्रेयांश ने प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान को 1 साल बाद (6 महीने तक में और 6 महीने बाद) प्रथम आहार गन्ने के रस से, भगवान का आहार दिया था। इस अवसर पर घर के परिवार जनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा अर्चना की एवं आधे घंटे का णमोकार मंत्र का पाठ भी किया। इस अवसर पर भगवान से प्रार्थना की कि वह कोरोना जैसी इस भयंकर महामारी से एकजुट होकर लड़ने की हम सब को शक्ति प्रदान करें।[/box]

इस अवसर पर मीडिया प्रमुख श्री सचिन जैन ने बताया कि हम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भी आभारी है जिन्होंने इस पावन पर्व पर अपने मन की बात कार्यक्रम में सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया पर्व की शुभकामनाएं दी ।

[box type=”shadow” ]णमोकार मंत्र संसार में सारभूत है, तीनों लोकों में इसकी तुलना के योग्य दूसरा कोई मंत्र नहीं है, समस्त पापों का यह शत्रु है, संसार का उच्छेद करने वाला है, भयंकर विष को हर लेता है, दुष्कर्मों को जड़ मूल से नष्ट कर देता है, इसी से सिद्धि-मुक्ति का दाता है, मोक्ष सुख का और केवज्ञान को उत्पन्न करने वाला है।

णमो अरिहंताणं,
णमो सिद्धाणं,
णमो आयरियाणं,
णमो उवज्झायाणं,
णमो लोए सव्व साहूणं ।
एसोपंचणमोक्कारो, सव्वपावप्पणासणो ।
मंगला णं च सव्वेसिं, पडमम हवई मंगलं ।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!