Breaking News :
>>पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, तीन साल की मासूम बनी चश्मदीद गवाह>>उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द किया इस परीक्षा का पेपर, यहां जानिए पूरा मामला >>महिला प्रीमियर लीग 2025- मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला कल >>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का नया गाना ‘बम बम भोले’ हुआ रिलीज, धांसू अंदाज में दिखे अभिनेता >>मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह पर पहुचें प्रधानमंत्री मोदी, दोनों देशों ने 8 सहमति पत्रों पर भी किए हस्ताक्षर>>पुतले को बम से उड़ाने सम्बन्धी वीडियो आपत्तिजनक व दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा>>धामी सरकार का बड़ा फैसला, मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार को बढ़ावा, 750 रुपये प्रति किया मौनबॉक्स>>रोजाना घर पर करें ये तीन योगासन, शरीर को मजबूत करने के साथ- साथ इम्यूनिटी को भी करेगा बेहतर >>सीएम धामी ने पूर्व सीएम निशंक व तीरथ को दी होली की बधाई>>प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी टीबी को मात- डॉ. धन सिंह रावत>>खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से- रेखा आर्या>>कुमाऊँ की प्रसिद्ध खड़ी होली से मचाया धमाल>>उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पुतले को बम से उड़ाने का वीडियो वायरल, विरोध के इस तरीके पर उठे सवाल>>जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती- सीएम>>उत्तराखंड के चार पर्वतीय स्थलों के लिए हेली सेवा शुरू>>इस बार होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, जहां एक ओर उड़ेगा गुलाल, वहीं दूसरी तरफ बरस सकते हैं बादल >>त्रियुगी नारायण में हेलीपैड और सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा सुधार>>क्या आप भी पकाते हैं इन चीजों को लोहे के बर्तन में, तो हो जाएँ सावधान, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान>>स्वस्थ युवा ही कर सकता है विकसित भारत में योगदान- कुसुम कण्डवाल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2022, रविवार, नई दिल्लीकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले हफ्ते मध्य प्रदेश से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार प्रियंका गांधी शामिल होंगी। भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जीवन और आजीविका के मूलभूत मुद्दों पर जनमत तैयार करने के लिए प्रियंका गांधी 23 से 25 नवंबर तक अपने भाई राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेगी। बता दें कि प्रियंका गांधी पहले इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाई क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रचार में व्यस्त थीं।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। यह यात्रा अब तक 3,570 किमी की लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है। बता दें कि अब तक इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हो चुकी हैं। वहीं प्रियंका गांधी इस यात्रा में अब तक शामिल नहीं हुई है। प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का साथ इस यात्रा में मध्य प्रदेश से देंगी।

महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचने वाली है। यहां वह बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और फिर जनसंबोधन भी करेंगे। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी राज्य में 382 किलो मीटर का सफर तय करेंगे। इसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में यात्रा राजस्थान प्रवेश करेगी। अनुमान के मुताबिक, यात्रा 3 दिसंबर को झालावाड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेगी। इस बीच रूट में कोई भी बदलाव नहीं किए जाएंगे।

राहुल गांधी को मिली धमकी

इंदौर में राहुल गांधी को उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे देश भर के कांग्रेस नेताओं को चिंतित कर दिया है। बता दें कि राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी कुछ इसी तरह की परिस्थितियों में बम विस्फोट का शिकार बनाया गया था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रशासन से बात की है।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!