Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

“बेटी दिवस” पर जरूरत बालिकाओं को लेखन सामग्री, इम्युनिटी बूस्टर वस्तुऐं एवं मास्क वितरित किये गए

  • भारतीय जनता पार्टी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की महानगर संयोजिका श्रीमती मधु जैन के दिशा-निर्देश पर मनाया गया “बेटी दिवस”

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2020, मंगलवार। आज मंगलवार, 22 सितम्बर को “बेटी दिवस” के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की महानगर संयोजिका श्रीमती मधु जैन के दिशा-निर्देश पर जी एम एस मंडल की सह संयोजक श्रीमती रेखा निगम ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। खास तौर पर यह दिन बेटियों के लिए समर्पित है। वैसे तो इस दिवस को अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है, लेकिन भारत में यह सितंबर महीने की 22 तारीख को, “बेटी दिवस” के रुप में मनाया जाता है।


[box type=”shadow” ]इस अवसर पर श्रीमती मधु जैन ने कहा कि बेटी दिवस, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटी को पढ़ाने लिखाने का अवसर देना एवं घरेलू हिंसा, दुष्कर्म जैसी कुकृतियों को रोकने के हेतु समाज में जन जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। समाज कन्याओं की महत्ता बढ़ाने एवं उनके उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए भी इस दिवस को मनाया जाता है। [/box]
इस मौके पर जरूरत बालिकाओं को लेखन सामग्री, इम्युनिटी बूस्टर वस्तुऐं एवं मास्क दिए गए।
इस अवसर पर वार्ड नंबर-34 की पार्षद श्रीमती महेंद्र कौर कुकरेजा, भारतीय जनता पार्टी महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मीडिया प्रभारी राहुल चौहान, सविता गुप्ता, रोमा देवी, महानगर सह संयोजक राजकुमार तिवारी, नैंसी, संजीव उपाध्याय, भगत भंडारी आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

[highlight]समाज में बेटियों को उचित शिक्षा, अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए जिससे कि बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी क्षमता एवं कार्य कुशलता को दिखा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। आज बेटियों हर क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य कर रही हैं। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का भी उद्देश्य यही है कि बेटियों को एक भयमुक्त वातावरण मिले जिससे कि वह अपनी रूचि के अनुसार पढ़-लिख कर, अपनी कार्य क्षमता के अनुरूप काम कर सकें।[/highlight]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!