Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डचमोली

बजट सत्र से पहले गैरसैंण में मुख्‍यमंत्री धामी ने किया सूर्य नमस्कार, युवा पीढ़ी को दिया स्वस्थ रहने का संदेश

युवा पीढ़ी को दिया स्वस्थ रहने का संदेश

राज्यपाल पहुंचे भराड़ीसैंण, हेलीपैड पर गार्ड आफ आनर

महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्टाल लगाए गए पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2023, सोमवार, गैरसैंण/देहरादून प्रदेश की #ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सोमवार, 13 मार्च 2023 से बजट सत्र शुरू हो रहा है। #बजट सत्र शुरू में शामिल होने के लिए मंत्रीगण एवं विधायक गैरसैंण पहुंच चुके हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी रविवार, 12 मार्च 2023 को गैरसैंण पहुंच गए थे।

सोमवार, 13 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुब‍ह भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में #सूर्य नमस्कार किया। इसके बाद वह शासन व प्रशासन के अधिकारियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्‍होंने हमेशा की तरह क्षेत्रीय लोगों के साथ संवाद करते हुए युवा पीढ़ी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण और सदन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल पहुंचे भराड़ीसैंण, हेलीपैड पर गार्ड आफ आनर

विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) रविवार को भराड़ीसैंण पहुंचे। भराड़ीसैंण हेलीपैड पर पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को #गार्ड आफ आनर दिया। यहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित जिला प्रशासन अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने तैयारियों को देखकर प्रसन्नता जताई।

महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्टाल लगाए गए पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल

बजट सत्र के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं। रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाल पर बनाए गए स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजनों का जायका भी लिया, साथ ही महिलाओं से स्थानीय व्यंजनों की जानकारी ली।

बजट सत्र को लेकर विधानसभा क्षेत्र को चार जोन और सात सेक्टर में बांटा गया

सोमवार से विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में शुरू होने जा रहे बजट सत्र को लेकर विधानसभा क्षेत्र को चार जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। इनमें चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 13 पुलिस उपाधीक्षक, 25 इंस्पेक्टर, 60 एसआइ, 140 एएसआइ, 250 कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी के अतिरिक्त एलआइयू एवं फायर सर्विस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी।

रविवार को भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में आइजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल एवं जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सुरक्षा में तैनात पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को किसी भी हाल में अनधिकृत व्यक्ति को विधानसभा परिसर में प्रवेश न देने के निर्देश दिए। परिसर क्षेत्र में पाने के लिए प्रवेश पास जरूरी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!