Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले 5वीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को दिलाई गई शपथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सुबह 11:00 बजे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलानी शुरू की। इस दौरान सबसे पहले विधायक अनुपमा रावत को शपथ दिलाई गई।

विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में शपथ ली। किशोर उपाध्‍याय ने गढ़वाली में शपथ ली। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, सोमेश्‍वर विधायक रेखा आर्य और मसूरी विधायक गणेश जोशी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली।

यह कार्यक्रम विधानसभा में आयोजित हुआ। बता दें कि 70 सदस्यीय पांचवीं विधानसभा में भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय सदस्य चुनकर आए हैं।

इससे पहले सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नामित प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सचिव डाक्‍टर एसएस संधु, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन और राज्यपाल के सचिव डाक्‍टर रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का कार्यकाल 24 मार्च को समाप्त हो रहा है।

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर गत 14 फरवरी को एक साथ मतदान हुआ था। 10 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम सामने आए तो राज्य गठन के बाद से हर चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक तोड़ते हुए भाजपा ने लगातार दूसरी बार बहुमत प्राप्त कर लिया। वर्ष 2017 की अपेक्षा भाजपा को इस बार 10 सीटें कम मिलीं।

उत्तराखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सोमवार दोपहर दो बजे दिल्ली से रवाना होकर बैठक के लिए देहरादून पहुंचेंगे। नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन संभावना है कि 23 मार्च को परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण हो सकता है। 

परेड मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक दल के नेता को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण की भी तैयारी है। यद्यपि, यह नए मुख्यमंत्री पर निर्भर करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!