Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित पाए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सौरव गांगुली को कोरोना संक्रमित पाया गया है। गांगुली का कोरोना वायरस टेस्ट पाजिटिव पाया गया है। बीसीसीआइ के बॉस सौरव गांगुली ने सोमवार को कोविड 19 का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार की देर शाम को मिली और वो रिपोर्ट पाजिटिव थी।

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उस दौरान गांगुली की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन इस बार गांगुली की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली काफी समय से अपने कोलकाता स्थित घर पर ही रह रहे हैं। 

भारत के लिए करीब 12 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सौरव गांगुली लंबे समय तक टीम इंडिया के कप्तान भी रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां तक कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2003 के विश्व कप का फाइनल मुकाबला भी खेला था, जिसमें टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वे देश को कई द्विपक्षीय और मल्टी नेशन सीरीज जिता चुके हैं।

साल 1996 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सौरव गांगुली ने आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2008 में खेला था। इसके बाद वे आइपीएल में जरूर साल 2012 तक नजर आए, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इतना ही नहीं, वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट में एक प्रशासक और कोच के तौर पर भी नजर आए। उन्होंने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!