Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

फुटबॉल टूर्नामेंट में बार एसोएिशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल एवं एडवोकेट व समाजसेवी विकेश सिंह नेगी ने की शिरकत

खिलाड़ियों को बांटी फुटबॉल किट

उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य की भाजपा सरकार के साथ ही कुछ समाजसेवी पूरे मनोभाव से कर रहे हैं काम।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2021, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य की भाजपा सरकार के साथ ही कुछ समाजसेवी पूरे मनोभाव से काम कर रहे हैं। धामी सरकार जहाँ खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने को लेकर लेकर नई खेल नीति लेकर आई है। जिसमें हर वर्ग के खिलाड़ियों का ध्यान रखा गया है।

उत्तराखंड की युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा देहरादून में स्व० एच.सी. बजाज मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
आज हुए फुटबाल मैच में बार एसोएिशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व एडवोकेट व समाजसेवी विकेश सिंह नेगी ने शिरकत की। इस दौरान खिलाड़ियों के उत्साहबर्धन के साथ ही सभी खिलाड़ियों को फुटबॉल किट वितरित की गई। कार्यक्रम में दोनों ही मुख्य अतिथियों ने एसोसिएशन के प्रयस की सराहना करते हुए फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

एडवोकेट व समाजसेवी विकेश सिंह नेगी ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना देते हुए कहा कि उनका फुटबाल से नजदीकी रिश्ता है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों से कहा कि वे कड़ी मेहनत करें, ताकि राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें। विकेश सिंह नेगी ने कहा वह खिलाड़ियों के लिए सदैव सहायता व उत्सावर्धन के लिए तत्पर रहते हैं।
विदित रहे कि बीते 19 दिसम्बर से शुरू हुआ यह आयोजन आगामी 26 दिसम्बर तक पैविलियन ग्रॉउंड देहरादून में जारी रहेगा।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव गुरचरण सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतिदिन दो मैच हो रहे हैं। पहला मैच सुबह 12:30 बजे से व दूसरा दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो जाता है। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव गुरचरण सिंह ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को टीमों के मध्य सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे। पहला सेमिफाइनल सुबह 12.30 बजे से व दूसरा दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो होगा। आगामी 26 दिसंबर को फाइनल मैच खेला जायेगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार शिरकत करेंगे। डस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव गुरचरण सिंह ने बताया 1984 से वह फुटबाल प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहे हैं। उनके एसोसिएशन द्वारा आयोजित टुर्नामेंटों में कई जानी मानी टीमें खेली हैं। हमारा प्रयास है कि हर साल दिसंबर में इस तरह का आयोजन करते रहें।

उत्तराखंड की धामी सरकार की नई खेल नीति के मुताबिक, ओलंपिक खेल में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को समूह ‘ख’ पद (ग्रेड पे-5400) पर नियुक्ति दी जाएगी। जबकि ओलंपिक खेल में प्रतिभाग, विश्व चौंपियनशिप, विश्वकप, एशियन खेल एवं राष्ट्रमंडल खेल के पदक विजेता खिलाड़ी को ग्रेड पे-4600 एवं 4800 के सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

प्रदेश के 14 से 23 साल तक के मेधावी खिलाड़ियों को खेल संबंधी जरूरतों के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। हर साल 2,600 खिलाड़ियों को दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश के खिलाड़ियों को शैक्षणिक, तकनीकी संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पांच फीसदी खेल कोटा दिया जाएगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की भी स्थापना की जाएगी। खिलाड़ियों को अगले पांच साल तक संबंधित खेल के उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खेल का माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा प्राथमिकता वाले खेलों के विकास के लिए सेंटर फॉर एक्सिलेंस बनाए जायेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!