Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ उपचुनाव- मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा

विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी जनता- सीएम

ज्योतिर्मठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ज्योर्तिमठ में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन हेतु 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। भूस्खलन को रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है। चार धाम यात्रा के मार्ग पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। हेली सेवा का कार्य शुरू हो गया है। नीति घाटी में टिम्मरसैंण महादेव यात्रा की शुरुआत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेन्द्र भण्डारी ने हमेशा बद्रीनाथ विधानसभा के विकास और प्रगति के लिए काम किया है। बद्रीनाथ क्षेत्र की जनता विकास की धारा को आगे बढ़ाने के लिए निश्चित ही भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है।

बदरीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण का काम चल रहा है, चार धाम के लिए ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून लागू किया। यूसीसी लागू करने का गौरव प्रत्येक उत्तराखंडवासी को प्राप्त है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है।

राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। इस कानून के लागू होने के बाद 15 हज़ार नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से दी जा चुकी हैं। राज्य में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण हटाया गया है। हल्द्वानी में कुछ लोगों ने दंगा करने का प्रयास किया था, अब इस तरह की घटना फिर से न हो उसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है। राज्य सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग के विकास हेतु संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित से ज्यादा एक वर्ग विशेष की चिंता की है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक अनिल नौटियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!