Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
मनोरंजन

Avengers End Game Box Office: कमाई के सारे रिकॉर्ड चकनाचूर, बनी सबसे बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म

मुंबई। Avengers End Game Box Office हॉलीवुड फ़िल्म एवेंजर्स एंड गेम भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर एक नया इतिहास बना दिया है। रिलीज़ के महज़ 6 दिनों में एवेंजर्स एंड गेम भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली Hollywood फ़िल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इसके सीक्वल Avengers Infinity War के नाम था।

एवेंजर्स एंड गेम भारत में 26 अप्रैल को 2845 स्क्रींस पर चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उतारी गयी। फ़िल्म ने आते ही बॉक्स ऑफ़िस पर गदर मचा दिया और ₹53.60 करोड़ की कमाई पहले दिन की। शनिवार को ₹52.20 करोड़ और रविवार को ₹52.85 करोड़ का कलेक्शन करने के साथ फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही ₹150 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लिया। पहले सोमवार को फ़िल्म ने ₹31.05 करोड़ की शानदार कमाई की, जबकि मंगलवार को ₹26.10 करोड़ बटोरे।

ट्रेड जानकारों का दावा है कि बुधवार को देशभर में मजदूर दिवस की छुट्टी होने के कारण फ़िल्म ने लगभग ₹25 करोड़ की कमाई की है और इसके साथ ही फ़िल्म का 6 दिनों का कलेक्शन लगभग 240 करोड़ हो चुका है। एंड गेम अब इनफिनिटी वॉर को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे अधिक सफल बॉलीवुड फ़िल्म बन गयी है। 2018 में आयी इनफिनिटी वॉर ने ₹222.69 करोड़ का कलेक्शन किया था। ट्रेड पंडित मानते हैं कि Avengers End Game ₹300 करोड़ का पड़ाव आसानी से पार कर लेगी।

  • भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फ़िल्म बनी Avengers End Game।
  • 2019 में सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म उरी द सर्जीकल स्ट्राइस (₹244.06 करोड़) को आज पीछे छोड़ देगी।

Top 10 Hollywood Movies In India की लिस्ट तैयार करें तो वो इस प्रकार आती है-

10. द अमेज़िंग स्पायडरमैन- ₹96 करोड़

9. स्पायडरमैन 3- ₹100 करोड़

2012- ₹102 करोड़

7. एवेंजर्स- एज ऑफ़ अल्ट्रॉन- ₹111 करोड़

6. जुरासिक वर्ल्ड- ₹152 करोड़

5. अवतार- ₹145 करोड़

4. फ्यूरियस 7- ₹172 करोड़

जंगल बुक- ₹188 करोड़

2. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर- ₹222.69 करोड़

1. एवेंजर्स एंड गेम- ₹240 करोड़

वहींं, अगर Worldwide Collections की बात करें तो एवेंजर्स एंड गेम दुनिया के 25 देशों में 24 अप्रैल को रिलीज़ हो गयी थी और बॉक्स ऑफ़िस पर 6 दिनों का सफ़र पूरा कर चुकी है। 5 दिनों में फ़िल्म 1 बिलियन डॉलर का पड़ाव पार कर चुकी है। इनफिनिटी वॉर को इस पड़ाव तक पहुंचने में 11 दिन का समय लगा था।

मार्वल की सबसे लंबी फ़िल्म Avengers End Game

एवेंजर्स एंड गेम मार्वल की अब तक की सबसे लंबी अवधि की फ़िल्म है। इसकी अवधि 3 घंटा 2 मिनट है। हॉलीवुड फ़िल्में आम तौर पर डेढ़ से पौने दो घंटे लम्बी होती हैं। 2 घंटे की फ़िल्म को भी वहां लंबा माना जाता है। ऐसे में एवेंजर्स एंड गेम की इस अवधि को एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। इसके प्रीक्वल एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर की अवधि 2 घंटा 40 मिनट थी।

थैनोस से निर्णायक जंग के लिए इकट्ठा हुए सुपरहीरोज़

एवेंजर्स एंड गेम में 22 से अधिक सुपरहीरोज़ अंतरिक्ष की गहराइयों से आये शक्तिशाली दुश्मन थैनोस के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। थैनोस के ख़िलाफ़ एवेंजर्स की टीम को इस बार कैप्टन मार्वल और एंटमैन ने ज्वाइन किया है, जो सबसे शक्तिशाली एवेंजर हैं। इसके प्रीक्वल में आपने देखा होगा कि एवेंजर्स की टीम ने गार्जिंयस ऑफ़ गैलेक्सी के साथ मिलकर टाइटन से आये थैनोस को रोकने की कोशिश की थी, जो 6 इनफिनिटी स्टोंस जमा करके ब्रह्मांड को फिर से संतुलित करने की कोशिश में जुटा था। दो इनफिनिटी स्टोंस धरती पर थे। एक डॉक्टर स्ट्रैंजर के पास, जबकि दूसरा विज़न के पास था। एवेंजर्स और थैनोस के बीच भीषण लड़ाई होती है। एवेंजर्स जंग हार जाते हैं। क्लाईमैक्स में दिखाया गया था कि एवेंजर्स एक-एक करके ग़ायब हो रहे हैं, जिसने इसके सीक्वल का इंतज़ार बढ़ा दिया था।

एवेंजर्स मार्वल यूनिवर्स की कॉन्क्लूडिंग और 22वीं फ़िल्म है, जिसमें सभी सुपरहीरोज़ आयरनमैन (रॉबर्ट डाउनी जूनियर), थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ), हल्क (मार्क रफेलो), कैप्टन अमेरिका (क्रिस इवांस), स्टार-लॉर्ड (क्रिस प्रैट), डॉ. स्ट्रेंज (बेनेडिक्ट कंबरबैच), ब्लैक विडो (स्कारलेट जोहेनसन), स्पाइडरमैन (टॉम हौलेंड) और ब्लैक पैंथर (चैडविक बोज़मन) आदि को एक साथ दिखाया गया है। इस जंग के बाद कुछ सुपरहीरो मारे जाएंगे, जबकि कुछ एवेंजर्स टीम से रिटायर हो जाएंगे। एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर के इस सीक्वल को भी रुसो ब्रदर्स (एंथनी और जो) ने डायरेक्ट किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!