Breaking News :
>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में अवैध खनन तथा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने गठित समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। ३१ दिसंबर, मंगलवार, देहरादून (सूचना)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में अवैध खनन पर अंकुश लगाने तथा शिमला बाईपास रोड़ पर हुई दुर्घटना की जांच और इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गठित समिति के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने समिति में सम्मिलित सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय स्तर से अवैध खनन की रोकथाम, अनाधिकृत तरीके से चलते वाहनों की रोकथाम तथा इससे होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर को शिमला बाईपास रोड़ पर हुई दुर्घटना के सम्बन्ध में वीडियो फूटेज यदि हो तो उसका अवलोकरन करते हुए प्रतिबन्धित समय में वाहन के प्रवेश, बीच में रूकने के समय, दुर्घटना के समय इत्यादि का रूटीन अध्ययन करते हुए सम्बन्धित वाहन व चालक पर आवश्यक कार्रवाही के साथ ही प्रतिबन्धित समय में ड्यूटी पर तैनात सिपाही द्वारा की गयी लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त रात्रि में 11 बजे से सुबह के 5 बजे के अनुरूप समय के बीच  ही भारी लोडर वाहनों के प्रवेश का अनुपालन करवाने के निर्देश दिये। उन्होनें समिति को निर्देश दिये कि शिमला बाईपास रूट पर विकासगनर की ओर से आने वाले रूट की निगरानी के लिए धर्मावाला ओर जाने वाले रूट के लिए नया गांव में चैकपोस्ट स्थापित करते हुए गुजरने वाले वाहनों की निगरानी करें। रूट पर पंजाब-हरियाणा-हिमाचल से आने वाले वाहनों के इलैक्ट्रानिक  न0 की स्कैनिंग करते हुए निगरानी करें तथा अनाधिकृत व ओवरलोडिंग वाहनों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करें। साथ ही फर्जी ई-रवन्ना बनाने वाले गिरोह की जांच करते हुए उन पर सख्त कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को चैकपोस्ट पर अनाधिकृत वाहनों की जांच करते हुए कार्यवाही करने तथा जिला खनन अधिकारी को सभी खनन वाहनों में जीपीएस लगाने हेतु आवश्यक होमवर्क करने के पश्चात सम्बन्धित खनन एसोसिएशन से समन्वय करते हुए इसका अनुपालन करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हम हर-हाल में 15 जनवरी 2020 तक खनन वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाना चाहते हैं, जिससे खनन में लगे सभी वाहनों की आॅनलाईन माॅनिटिरिंग संभव हो सके। उन्होनें कहा कि समिति में जुड़े विभिन्न विभाग अवैध खनन की रोकथाम और इससे होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एम्पावरमैन्ट, औचक निरीक्षण को अमल में लाते हुए अपनी सिफारिश प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी विकासनगर कौस्तुभ मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार, सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद, जिला खनन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!