Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

CDO झरना कमठान द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभावितों को उपलब्ध कराई जा रही है सहायता

जिला प्रशासन द्वारा आपदा में मृतक पंकज बुटोला के परिजन को 4 लाख अहेतुक सहायता का चैक दिया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2022, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य संचालित करते हुए जन जीवन को सामान्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिवस में किए जा रहे आपदा राहत कार्यों की समीक्षा एवं माॅनिटरिंग करते हुए अधिकारियों को निरंतर दिशा-निर्देश दिए जा रहे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रभावित परिवारों, व्यक्तियों हेतु जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सहायता, राहत सामग्री, आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थनों पर बनाए जा रहे टाॅयलेट/शौचालय आदि कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीमों से स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर निगम, पशुपालन, जिला पंचायत आदि विभागों सहित डेंगू मलेरिया अधिकारी को क्षेत्र में सफाई के साथ ही दवाईयों का छिड़काव, मृत पशुओं के शवों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा आपदा में मृतक पंकज बुटोला के परिजन को 4 लाख अहेतुक सहायता का चैक दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को युद्ध स्तर पर संपादित किया जा रहा है साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर के साथ ही घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित लोगों को पोष्टिक आहार (खजूर, मैगी, अण्डे, मुरमुरे, बिस्कुट, चने) वितरित किए गए।

जिला आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में कुल 8 मार्ग बन्द है, जिनमें राज्य मार्ग 1, अन्य जिला मार्ग-1, ग्रामीण मार्ग 6 शामिल हैं, जिन्हें खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है।

भैंसवाड ग्राम में मृतक विशाल के परिजनों को 4 लाख अनुग्रह राशि वितरित व घन्तु का सेरा में 5 लोगों को अहेतुक (प्रत्येक को 3800 रूपये) राशि वितरित की गई है।

आपदा में मृतक टिहरी जौनपुर निवासी राजेन्द्र सिंह जैंडवाडी व सुरेंद्र सिंह चिफल्डी को 8 लाख अनुग्रह राशि तहसीलदार धनोल्टी को उपलब्ध कराई गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!