Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

असम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुवाहाटी पहुँचे गृह मंत्री अमित शाह, डेंगांव में एक विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2021, गुरुवार, गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार सुबह गुवाहाटी पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उनके कैबिनेट सहयोगी डॉ0 हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल (एलजीबीआई) एयरपोर्ट, बोरझार में केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागांव में महा मृत्युंजय मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ में भाग लिया। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उपस्थित रहे।

अपने कार्यक्रम के अनुसार, शाह सुबह लगभग 10.30 बजे मध्य असम के नागांव जिले के पूरानीगुडम में महा मृत्युंजय मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे और वह भगवान शिव के मंदिर में ‘यज्ञ’ करेंगे।

अमित शाह नागांव जिले के बटद्रवा मठ का भी दौरा करेंगे और वह समाज सुधारक और नव वैष्णव महापुरुष श्रीमंत शंकरदत्त के जन्मस्थान बटद्रवा थान के सुंदरीकरण परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। 188 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना कला, संस्कृति और अध्यात्म के केंद्र के रूप में बटद्रवा थान के विकास को पर्यटकों के आकर्षण के स्थान में बदल देगी।

केंद्रीय गृह मंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे बटद्रवा प्रकल्प में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बाद में, वह लगभग 2 बजे कार्बी आंग्लोंग जिले के नूरक अकलाम मैदान, डेंगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री असम राज्य भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों से भी मिलेंगे और राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री ने 25 जनवरी को चुनावी राज्य का दौरा किया था और नलबारी जिले में एक सार्वजनिक रैली ’विजय संकल्प समरोह’ को संबोधित किया था। बता दें कि भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ‘मिशन 100 प्लस’ का लक्ष्य रखा है। राज्य में इस वर्ष अप्रैल-मई में चुनाव निर्धारित हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!