Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सीईओ स्मार्ट सिटी डॉ0 आशीष श्रीवास्तव ने किया पल्टन बाजार का औचक निरिक्षण : सप्ताहभर के भीतर डक्ट बिछाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2021, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी डॉ0 आशीष श्रीवास्तव रविवार को अचानक पलटन बाजार पहुंच गए। यहां उन्होंने डक्ट बिछाने, नाली निर्माण व सड़क निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सप्ताहभर के भीतर डक्ट बिछा दी जाए और सड़क में प्लेन सीमेंट कॉन्क्रीट(पीसीसी ) का काम भी पूरा कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश के क्रम में जनता की सुविधा का ध्यान सबसे पहले रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना के तहत सीवर संबंधी जो कार्य बाकी हैं, उन्हें संबंधित विभाग के साथ समन्वय बनाकर शीघ्र पूरा किया जाए। निर्माण के दौरान जनता को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए सर्वाधिक कार्य रात के समय किए जाएं। कोविड कफ्र्यू के दौरान भी काम की गति बढ़ाने की जरूरत है। गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह निरंतर पलटन बाजार के कार्य की निगरानी कर रहे हैं और कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। इस अवसर पर जल संस्थान, ऊर्जा निगम, लोनिवि अधिकारियों के साथ संबंधित ठेकेदार आदि भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी/सीईओ डॉ0 आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पलटन बाजार में 900 मीटर ड्रेन (नाली) का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इसी तरह 445 मीटर डक्ट बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है और 200 मीटर भाग पर सड़क निर्माण के तहत पीसीसी का काम किया जा चुका है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!