Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 15वें दिन भी जारी, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार, अल्मोड़ा। राजकीय कर्मचारी घोषित करने, कोविड ड्यूटी के दौरान तय मासिक भत्ते का भुगतान करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता 15 वें रोज सोमवार को भी कार्यबहिष्कार पर डटीं रही। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा है कि जब तक समस्याओं के निराकरण संबंधी शासनादेश जारी नहीं हो जाता है। आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए उन्हें चाहे कितना ही संघर्ष क्यों नहीं करना पड़े।

धरना स्थल पर सभा में वक्ताओं ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 दिनों के लगातार आंदोलन के बाद भी अब तक आशा कार्यकर्ताओं की कोई सुध नहीं ली गई है । इससे आशा कार्यकर्ताओं में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण कार्य का सर्वे प्रभावित हो रहा है। सभी आशा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में लक्ष्य प्राप्ति तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। धरने पर किरन साह, मीना देवी, ममता तिवारी, दीपा भंडारी, कौशल्या नेगी, गीता जोशी, इंद्रा भंडारी, ममता आर्या, पुष्पा कनवाल, प्रभा नेगी, तारा चौहान, जानकी मिश्रा, अंजना आर्या, मौजूद रहे।

रानीखेत : नागरिक अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार पर हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।कुसुमलता जोशी, शांति रावत , नंदी खाती, शोभा पंत, मीना आर्या आदि मौजूद रहे।

द्वाराहाट : आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में धरना दिया। अब तक कोई सुध नहीं लिए जाने पर आक्रोश जताया। धरने पर गंगा जोशी, चंपा अधिकारी लीला बिष्ट, बीना देवी, आदि बैठे। कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है।

भिकियासैंण : कोविड ड्यूटी के दौरान तय मासिक भत्ते का भुगतान करने ,राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में सोमवार को भी धरना जारी रखा। । धरने पर अनीता नेगी, किरन, सरस्वती , हंसी असनोड़ा, निर्मला भंडारी आदि बैठीं।

ऊधमसिंहनगर जिले से ब्रेकिंग का ये हाल है। छह अगस्त से जिला इंचार्ज श्री अरविंद सिंह जी और श्री ज्ञानेन्द्र शुक्ला जी की एक भी ब्रेकिंग नहीं है। श्री अभय पांडेय जी ने एक खबर ब्रेक की है। सर्वाधिक खबरें ब्रेक की हैं श्री विनोद भंडारी जी ने। यदि किसी को लगता हो कि उन्होंने खबरें ब्रेक की हैं, लेकिन रिपोर्ट गलत है तो कृप्या अवगत करा दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!