Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं असदुद्दीन ओवैसी

  • बहराइच में करेंगे पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जुलाई 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में उतारने की तैयारी में लगे असदुद्दीन ओवैसी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद ओवैसी का बहराइच जाने का कार्यक्रम है। बहराइच जाने से पहले ओवैसी लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से भेंट करेंगे। वह उत्तर प्रदेश में राजभर की पार्टी के साथ पहले ही गठबंधन की घोषणा भी कर चुके हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद पश्चिम बंगाल में भी प्रत्याशी उतारने वाली ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सौ सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा कर रखी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं छोटी पाॢटयों के गठबंधन भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिल कर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को बहराइच जाकर करीब दो बजे पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम ने पूर्व और पश्चिम के दो अलग-अलग जिलों में कैम्प कार्यालय बनाकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी की योजना बनाई है। इन्होंने उत्तर प्रदेश का विधानसभा युद्ध को जीतने के लिए बड़ी योजना तैयार की है। इनकी पार्टी का पहला कैम्प कार्यालय बहराइच के नानपारा में स्थापित हो रहा है। जिसका ओवैसी उद्घाटन करेंगे। यहां पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली बहराइच पहुंचे हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बहराइच के इस कार्यालय से पूर्वी उत्तर प्रदेश की काफी मुस्लिम बाहुल्य सीटों के लिए रणनीति बनाएंगे। बहराइच के कार्यालय की कमान एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के हाथ में होगी। इस कार्यालय से पूर्व उत्तर प्रदेश के 27 जिलों पर नजर रखी जाएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद में पार्टी का कैम्प कार्यालय स्थापित किया जाएगा। ओवैसी की पार्टी की नजर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य वाले जिलों पर है। जहां पर मुस्लिम बाहुल्य आबादी है, वहां ओवैसी की पार्टी अपनी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लडऩे जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!