Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने बनाने पर जुटे किसान संगठन

एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या में हो सकता है इजाफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आगामी 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया गया है। इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की सक्रियता भी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से किसान नेता राकेश टिकैत यूपी गेट पर धरनारत किसान प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद हैं और 27 सितंबर को आयोजित भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति पर काम हो रहा है।

भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति

भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति के तहत भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठकों का दौर तेज कर दिया है। पिछले दिनों गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि गाजीपुर बार्डर पर किसानों की संख्या को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के जिलों में ब्लॉक स्तर पर बैठक करके रोटेशन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके साथ ही इस व्यवस्था को और मजबूत किया किया जाएगा।

यूपी गेट पर किसानों की संख्या में हो सकता है इजाफा

  • बताया जा रहा है कि भारत बंद को सफल बनाने के लिए एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अब तक जितने भी भारत बंद हुए हैं, वह दिल्ली-एनसीआर में बेअसर साबित हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने भी दिल्ली में भारत बंद कराने पर जोर नहीं दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि किसान दिल्ली को भारत बंद से मुक्त रख सकते हैं। वहीं, भारत बंद के मद्देनजर यूपी बार्डर के अलावा शाहजहांपर,टीकरी और सिंघु बार्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों में इजाफा हो सकता है।
  • इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा के गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद प्रवक्ता किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के जिलों में 11 तारीख से ही बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है, जिसमें किसानों मजदूरों ने सरकार के रवैये को देखते हुए लंबी लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि आंदोलन के साथ-साथ खेती भी जारी रहे, इसलिए क्षेत्रवार रोटेशन व्यवस्था बनाई गई है।
  • जगतार सिंह बाजवा की मानें तो संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद शांतिपूर्वक होगा। इस दौरान  यानी 27 सितंबर को किसी भी तरह की हिंसा भारत बंद के दौरान नहीं हो, इसका भी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान आंदोलन को बदनाम करने के उद्देश्य से साजिशन हिंसा कराने की फिराक में जो लोग होंगे उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!