Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
क्राइमताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

एक बार फिर खारिज हुई आर्यन ख़ान की ज़मानत, समीर वानखेड़े बोले ‘सत्यमेव जयते’

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अक्टूबर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को अब कुछ दिन और मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहना पड़ेगा। आज मुंबई के सेशंस कोर्ट में आर्यन की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें कोर्ट ने आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज को खारिज कर दिया है। अब शाह रुख खान के वकील अमित देसाई, आर्यन की ज़मानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

➥आर्यन की रिहाई के लिए अब शाह रुख खान के वकील अमित देसाई बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील करेंगे। तब तक आर्नय को  मुंबई की आर्थर रोड जेल में ही रहना पड़ेगा।

➥आर्यन के अलावा उनके साथ गिरफ्तार हुए दोनों लोग अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धामेचा की ज़मानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है।

➥कोर्ट ने फिर खारिज की आर्यन ख़ान की ज़मानत याचिका।

➥कोर्ट के बाहर आर्यन के फैंस जुटना शुरू हो गए हैं जो शाह रुख ख़ान के बेटे की रिहाई की मांग कर रहे हैं। हाथों में बैनर लिए फैंस आर्यन का सपोर्ट कर रहे हैं।

➥आर्यन के मामले में कोर्ट में 2:45PM पर अपना फैसला सुनाएगा।

➥आर्यन खान ड्रग्स केस पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडिया टुडे से बातचीत में प्रकाश झा ने कहा, ‘मुझे पता नहीं है तो फिर इस पर कैसे कॉमेंट कर सकता हूं। मुझे यह भी नहीं पता कि इस मामले में कौन कॉमेंट कर रहा है। मैंने पढ़ा भी नहीं है। मैं बस इतना जानता हूं कि वह बेचारा बच्चा, जोकि शाह रुख खान का बेटा है, बड़ी मुश्किल में फंस गया है।’

➥जावेद अख्तर हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में नजर आए। साथ ही आर्यन खान ड्रग्स केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने इस मामले में कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुकानी पड़ रही है

विदित रहे कि शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान ड्रग्स केस के सिलसिले में कई दिनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। 14 अक्टूबर को आर्यन की ज़मानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था ऐसे में कोर्ट ने अगली तारीख 20 अक्टूबर की दे दी थी।

आर्यन पहले बाकी कैदियों के साथ जेल में ही रह रहे थे। उनकी संख्या कैदी नंबर N956 थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्हें स्पेश्ल बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल अधिकारियों ने आर्यन खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कथित तौर पर, उन्हें एक विशेष बैरक में ले जाया गया है और अधिकारियों द्वारा उसकी निगरानी की जा रही है।

विदित रहे कि एनसीबी ने आर्यन को मुंबई से गोव जा रहे एक क्रूज से रेव पार्टी करते हुए हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। 3 अक्टूबर को गिरफ़्तारी के बाद आर्यन की ज़मानत पर पहली सुनवाई 4 अक्टूबर को हुई थी जहां कोर्ट ने उनकी अर्जी ख़ारिज करते हुए अगली तारीख 7 अक्टूबर की दी थी। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने फिर से उनकी ज़मानत अर्जी खारिज कर दी थी और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इस बीच आर्यन के वकील ने अंतरिम बेल के लिए भी अर्जी डाली, लेकिन उस पर अभी तक कोई नतीजा नहीं आया है। आर्यन को जेल में लगभग एक हफ़्ते से ज्यादा हो चुका है। देखना होगा कि आज उन्हें रिहाई मिलती है या नहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!