Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

रुद्रप्रयाग : आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2022, रविवार: थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परिवार के साथ रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि इन दिनों सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे उत्‍तराखंड में हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्‍होंने उत्तराखंड में सेना की फारवर्ड पोस्ट पर तैयारियों का जायजा लिया था।

थल सेनाध्यक्ष रविवार को सुबह लगभग 9 बजे श्रीकेदारनाथ धाम पहुंचे। भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उनके साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला ने थलसेनाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

सेना प्रमुख बनने के बाद सेंट्रल सेक्टर में एलएसी का पहला दौरा

सेना प्रमुख बनने के बाद जनरल मनोज पांडे पहली बार सेंट्रल सेक्टर में एलएसी का दौरा किया। यहां उन्‍होंने उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में एलएसी पर तैयारियों का जायजा लिया और स्थानीय कमांडरों से सैन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्‍होंने फारवर्ड पोस्ट पर तैनात जवानों का हौसला भी बढ़ाया।

लोकल रूट पर संचालित होंगी यात्रा की बसें

वहीं चारधाम यात्रा की गति धीमी पड़ जाने के बाद अब लोकल रूट पर बसों की किल्लत समाप्त हो जाएगी। परिवहन विभाग ने निर्णय लिया है कि यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाली बसों को अब लोकल रूट पर संचालित किया जाएगा। शनिवार को ऋषिकेश से 82 बसों में 2591 यात्री विभिन्न धामों के लिए रवाना हुए। 50 बसें यहां खाली खड़ी रही।

चारधाम यात्रा उफान पर आने के कारण उत्तरकाशी और श्रीनगर लोकल रूट पर संचालित होने वाली बसों को भी यात्रा पर लगा दिया गया था। जिस कारण लोकल रूट पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब यह परेशानी दूर हो जाएगी। चारधाम यात्रा की गति धीमी पड़ गई है। परिवहन विभाग के पास पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध है। लेकिन इनकी तुलना में यात्रियों की संख्या कम हो गई है।

शनिवार के लिए परिवहन विभाग की ओर से 132 बसों की व्यवस्था की गई थी। ऋषिकेश से 82 बसों में 2591 यात्री विभिन्न धामों के लिए रवाना हुए। 50 बसें यहां खाली खड़ी रही। एआरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध है। बसों की संख्या के अनुरूप यात्री कम हैं। इसलिए यात्रा के लिए आरक्षित की गई बसों को लोकल रूट पर संचालित किया जाएगा। जिससे स्थानीय रोड पर बसों की समस्या समाप्त हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!